Aviation में करियर कैसे बनाया जाये

Aviation में करियर बनाने का सपना हर कोई देखता है, क्योंकि यहां रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। Aviation engineering करके जहाजों में हाई लेबल की जॉब पायी जा सकती है।

Aviation me career kaise banaya jaye

Aviation एक ऐसा करियर है, जिसे सुनकर आसमान में उड़ने को दिल करता है। जी हां दोस्तो आपने सही जाना। एविएशन एक बहुत ही अच्छा क्षेत्र है। यहां सपनो को पूरा किया जा सकता है। aviation industry में रोजगार के बहुत अवसर मौजूद हैं। आप सोच रहे होंगे कि ये क्या होता है ? तो आप जान लीजिए कि इसे हिंदी ने विमानन कहते हैं। इसका अर्थ विमान या उड़ने वाले जहाजों से है। आइये aviation के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aviation careers in india full information

Aviation careers

Airport ground staff

एयरपोर्ट पर जहाजों का आना - जाना लगा रहता है। यात्रियों का भी आना - जाना चलता रहता है। इसलिए इसकी सफाई का भी ध्यान रखा जाता है। इसके रखरखाव व साफ रखने की जिम्मेदारी एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ की होती है। इसमे करियर बनाने के लिए airport management से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स या कोई डिप्लोमा या ग्रेजुएशन या कोई पीजी कोर्स करके भी इस सेक्टर में प्रवेश लिया जा सकता है। इसमे एडमिशन के लिए 12वीं विज्ञान व गणित के साथ 50 फीसदी अंको में पास होनी चाहिए।

Cebin Crew

केबिन क्रू में career बनाने के लिए व्यक्तित्व का होना आवश्यक है। जिसकी अच्छी पर्सनालिटी और सुंदर आकर्षित चेहरा हो। ऐसे व्यक्ति इस लाइन में करियर बना सकते हैं। इसमे एक सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी हाइट 157 से 170 सेंमी. तक होनी चाहिए और उम्र 17 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी भी सब्जेक्ट से 12वीं उतीर्ण होना आवश्यक है। इतना कुछ होने के बाद ही आप यहां जॉब पा सकते हैं।

Air Ticketing

इस course में एडमिशन के लिए 12वीं पास होने के साथ आपकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। इसमे 6 माह से 1 वर्ष तक के डिप्लोमा कराए जाते हैं। इसमें छात्रों को इससे संबंधित ट्रैवल एजेंसी बिजेनस, एयरपोर्ट व एयरलाइन कोड्स, फॉरेन करेंसी, पेमेंट मोड्स, वर्ल्ड टाइम जोन, पासपोर्ट व वीजा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है।

Read Also :

• Lockdown के बाद क्या बिजनेस करे 

• Education Minister के बारे में जाने काम की बात

Air cargo Management

अगर आप aviation के एयर कार्गो मैनेजमेंट में course करना चाहते हैं तो इसके लिए इंटरमीडिएट तक कि शैक्षिक योग्यता का होना जरूरी है। इसमे 6 माह से 1 वर्ष तक के डिप्लोमा इन इंटरनेशनल एयर कार्गो मैनेजमेंट कोर्स किया जा सकता है। इसमे एविएशन हिस्ट्री व जियोग्राफी के ज्ञान के अलावा  कस्टम्स रूल्स, कार्गो लॉ, वेयरहाउसिंग, लोडिंग कैपेसिटी, एयरक्राफ्ट लिमिटेशन, बीमा, क्लेम  रूल्स और फ्री ट्रेड जोन जैसे विषयों के बारे में सीखते हैं। इस ओर आज के बहुत से युवा रुचि ले रहे हैं।

Air Traffic Controller

इस फील्ड में करियर बनाने के लिए उच्च स्तर के कोर्स किये जाते हैं। इसके लिए रेडियो इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बीटेक या एमटेक डिप्लोमा करने पड़ते हैं। इनके कार्य की बात करे तो ये हर वक्त विमान की गतिविधियों की निगरानी करते हैं। इनके कारण ही जहाज सही दिशा में सही जगह पर पहुंच पाता है। इस डिपार्टमेंट में इनका होना अति आवश्यक है।

Pilot

Aviation sector में एक बेहतरीन करियर पायलट बनकर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए 12वीं मैथ व साइंस के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके लिए कम से कम 16 वर्ष की आयु होनी चाहिए। इसमे आपको सबसे पहले फ्लाइंग क्लब स्टूडेंट pilot का लाइसेंस प्राप्त करना पड़ता है। ये दो तरह के होते हैं प्राइवेट पायलट लाइसेस (पीपीएल) और कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल)। इन दोनों में से किसी एक लाइसेंस का होना जरूरी है। तभी आप pilot बन सकते हैं।

Air Hostes

आज के समय में ये एक उभरता हुआ सेक्टर है। यहां पर जॉब के लिए 6 महीने या 1 साल तक का कोर्स किया जा सकता है। इसके लिए किसी भी सब्जेक्ट के साथ इंटरमीडिएट होनी चाहिए। इस job के लिए english language का आना जरूरी होता है। इसमे यात्रियों की देखभाल व समान के रखरखाव की जिम्मेदारी होती है। इस जॉब के लिए सुंदर चेहरा व आकर्षक व्यक्तित्व बहुत मायने रखता है।

Read Also :

• Yono Sbi App क्या है इसे use कैसे करे 


Travel and Tourism

इस क्षेत्र में काम की बहुत संभावनाएं है। यहां यात्रा और पर्यटन से संबंधित ज्ञान दिया जाता है। इसमें 6 माह से लेकर 3 वर्ष तक का स्नातक कोर्स और इसमें परास्नातक भी किया जा सकता है। इसमे आवेदन करने के लिए अन्य कोर्स की तरह 10+2 का 50 प्रतिशत अंको के साथ पास होना जरूरी है। तभी छात्र इसे करने के योग्य होंगे।

Meteorologist

यदि आप मीटिरियोलॉजिस्ट बनने की सोच रहे है तो यहां एडमिशन लेने के लिए भौतिक विज्ञान, गणित, मौसम विज्ञान, दूरसंचार या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन या अन्य कोई डिग्री होनी चाहिए। मीटिरियोलॉजी मे रोजगार के भरपूर अवसर मौजूद हैं। यहां भी एक अच्छी सैलरी पैकेज पर नौकरी पायी जा सकती है।

Flight Engineer

फ्लाइट इंजीनियर बनने के लिए सबसे अहम आपकी योग्यता होती है। इसके लिए 10+2 साइंस और मैथ से पास होनी चाहिए तथा मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक, एयरोनॉटिकल या कंप्यूटर में तीन या चार वर्षीय कोर्स कम्पलीट होना चाहिए। आपकी आयु 30 वर्ष से कम ही होनी चाहिए। जहाज के पुर्जो की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी इनकी होती है। इनका काम एविएशन में बहुत महत्वपूर्ण है।

Aviation job salary

Aviation में सैलरी की बात करे तो यहां अलग - अलग जॉब के अनुसार सबका वेतन अलग होता है। जो जैसी पोस्ट पर होता है उसे वैसी ही salary मिलती है। फिर भी हम आपको जानकरी के लिए बता देते हैं कि यहां कम से कम 40 से 50 हजार रूपये महीना आसानी से मिल जाते हैं। ये वेतन अनुभव के आधार पर बढ़ता जाता है।

Read Also :

• Bsc Biology के बाद क्या करें

• जल्दी करोड़पति कैसे बने

भारत के Aviation institute की जानकारी

यहां नीचे हम आपको इंडिया के बेस्ट इंस्टीट्यूट के बारे में बता रहे हैं। यदि आप इच्छुक हो तो यहां एडमिशन ले सकते हैं

राजीव गांधी एविएशन एकेडमी, हैदराबाद
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स, नई दिल्ली
विंग्स कॉलेज ऑफ एविएशन टेक्नोलॉजी, पुणे
इंडियन एविएशन एकेडमी, मुम्बई
फ्रांकलिंन एविएशन एकेडमी, दिल्ली
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स साइंस, जमशेदपुर

इस इंडस्ट्रीज में जमने के लिए आपको कोई aviation management course करना ही पड़ेगा। तभी आप अपना future सुरक्षित रख सकते हैं। हम आपको एक बात पक्की तरह से बता देते हैं कि आज के नौजवान युवा इस लाइन की ओर रुख कर रहे है। यदि आप इस फील्ड में आना चाहते है तो आप यहां अपना सपना साकार कर सकते हैं। यहां aviation में हजारों करियर ऑप्शन है। आप किसी में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

हमारी ये पोस्ट कैसी लगी। हमें उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर से सम्बंधित कोई समस्या या problem हो तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। यदि आप हमें करियर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहते हैं या कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें  safaladda@gmail. com  पर भेज सकते हैं।

Popular Post :

  Delhi University की पूरी List जाने एडमिशन के लिए

  Plasma Therapy क्या होती है एक बार मे जाने

  पढ़ने का सही टाइम क्या है पूरी जानकारी

  भारत के Best Anchor जो कमाते है लाखों रूपये महीना

  Aarogya Setu App क्या है इसे डाउनलोड कैसे करे


  Best University of Sydney MBA for Indian in hindi 

  Makeup Artist कैसे बनें

  Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 

  News Anchor बनने की पूरी जानकारी हिन्दी में 




COMMENTS

Name

Apps,18,Business,20,Career,139,College,4,Education,123,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,36,Religious,1,Safal Adda,133,Sarkari naukri,13,Scholarship,4,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: Aviation में करियर कैसे बनाया जाये
Aviation में करियर कैसे बनाया जाये
Aviation में करियर बनाने का सपना हर कोई देखता है, क्योंकि यहां रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। Aviation engineering करके जहाजों में हाई लेबल की जॉब पायी जा सकती है।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgoOuE6CKSMhfj8lHtcnAgCC_nwRAEGMTd-zX3Enm6KqmFp9mIE8FdUD1vaQcT51i54c5BRR0iiRPYKreDbp8VOE1RwFj7R-jAQFZXFvY3-TV_0_rgRteP-LC56splVMSNQWPgzDO_CHwE/s320/transport-5207942__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgoOuE6CKSMhfj8lHtcnAgCC_nwRAEGMTd-zX3Enm6KqmFp9mIE8FdUD1vaQcT51i54c5BRR0iiRPYKreDbp8VOE1RwFj7R-jAQFZXFvY3-TV_0_rgRteP-LC56splVMSNQWPgzDO_CHwE/s72-c/transport-5207942__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2020/06/aviation-me-career-kaise-banaya-jaye.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2020/06/aviation-me-career-kaise-banaya-jaye.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content