AFMS में सरकारी जॉब कैसे पाये

Afms देश की सेवा के साथ एक अच्छी नौकरी भी देता है। यदि आप देश की सेवा करना चाहते है तो afmc recruitment मे अप्लाई करके मेडिसिन लाइन मे जॉब पा सकते हैं

AFMS Me Sarkari Job Kaise Paye

AFMS एक ऐसा करियर है जिसके बारे में शायद ही आप जानते हो। एक ऐसा फील्ड जिस तरफ शायद ही आपका ध्यान गया हो। पढ़ने के लिए भारत मे बहुत से कॉलेज हैं, लेकिन afmc एक ऐसा college हैं जहां से पढ़ाई करने के बाद आपकी सरकारी नौकरी पक्की हो जाती है। इस जॉब की वेकैंसी भी निकलती रहती हैं। Afms का संबंध मेडिकल लाइन से है। जी हां अगर आप मेडिसिन के क्षेत्र में जाना चाहते हो तो एक रास्ता ये भी है। जहां आपको करियर बनाने में थोड़ी परेशानी तो होगी, लेकिन आप मेडिकल साइंस में एक बेहतरीन नौकरी पा सकते हैं। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे।

Afms army

AFMS kya hai

आप लोग सोच रहे होंगे कि ये कौन सा नया नाम सुनने को मिल गया। ये कोई नया नही है, बल्कि इसके बारे में हमें जानकारी नही है। AFMS की फुल फॉर्म "Armed Forces Medical Service" होती है। इसका लाभ लेने के लिए पूरे भारत मे सिर्फ एक ही कॉलेज है। जोकि महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। जहां से स्टडी करके करके भारतीय सेना में डॉक्टर बनते हैं।

यह पूर्ण रूप से सशस्त्र सेना मेडिकल कॉलेज है। इसकी स्थापना 1 मई 1948 को देश के विभिन्न रक्षा चिकित्सा संगठनों के एकीकरण के द्वारा बीसी रॉय समिति की सिफारिशों पर की गई थी। भारतीय सशस्त्र सेनाओं में चिकित्सा अधिकारियों व डॉक्टरों की दीर्घकालीन व स्थायी भर्ती के लिए 4 अगस्त 1962 को एएफएमसी का "ग्रेजुएट विंग" की स्थापित किया गया। यह इंस्टीट्यूट अभी पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित है, जोकि महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध है। इसको एमसीआई द्वारा स्नातक और विभिन्न स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्ण रूप से मान्यता प्राप्त है।

Read Also : 

• Plant Science में करियर कैसे बनाये 

• LIC Aadhaar Shila Plan जहां मिलेगा ज्यादा फायदा

AFMC क्या होता है

AFMC की फुल फॉर्म "Armed Forces Medical College" है। पूरे भारत में यह सिर्फ एक कॉलेज है, जोकि पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित है। ये रक्षा सेनाओं के लिए नर्सिंग कोर्स, अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, सर्टिफिकेट और मेडिकल डिप्लोमा करवाता है। यहां डेंटल पोस्ट ग्रेजुएट और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

आर्मी में डॉक्टर कैसे बनते हैं

सेना में डॉक्टर बनने के दो तरीके हैं। हम यहां आपको दोनों तरीके बता रहे हैं।

पहला तरीका

AFMS की निकाली गई भर्ती के द्वारा

एएफएमएस समय - समय पर army में भर्ती के लिए वैकेंसी निकालती है। इनमे आवेदन करके आप इंडियन आर्मी में डॉक्टर बन सकते हैं। इसमे अप्लाई करने के लिए आपके अंदर कुछ योग्यताएं होना आवश्यक है।

Afms में नौकरी के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं 60% अंको से उत्तीर्ण होनी चाहिए। 

उम्मीदवार की 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण हो और प्रत्येक सब्जेक्ट मे 50% से ज्यादा अंक होने चाहिए। 

अभ्यर्थी अविवाहित व भारत का नागरिक होना चाहिए। 

कैंडिडेट की आयु 17 से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। 

अभ्यर्थी के पास 5.5 साल की mbbs की डिग्री अच्छे अंको से साथ होनी चाहिए।

अब हम बता देते हैं कि एमबीबीएस में एडमिशन के लिए  हर साल neet की परीक्षा आयोजित होती है। नीट परीक्षा के अंको के आधार पर छात्रों को mbbs करने के लिए college मिलता है।

Read Also : 

• Midcap Mutual Fund में निवेश क्यों करे पूरी जानकारी

दूसरा तरीका

NEET पास करके AFMC कॉलेज में प्रवेश के द्वारा

यदि आपने शुरू से ही मन बना लिया है कि आप सेना में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो यह तरीका आपके लिए सही साबित होगा। इसमे आपको 12वीं के बाद neet एग्जाम पास करके afmc से कोई सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा या 5.5 साल की mbbs डिग्री प्राप्त करनी है। इसके बाद सीधे फोर्स में doctor की नौकरी लगती है। इसमें प्रवेश लेने के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई है।

एएफएमसी में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को भारत देश के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और अंग्रेजी सब्जेक्ट के साथ 60 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

प्रत्येक विषय मे 50 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स होना जरूरी है।

उम्मीदवार अविवाहित और भारत का नागरिक होना चाहिए।

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। 

यह योग्यताएं अगर आपके पास हैं तो आप afms में चिकित्सक बन कर देश की सेवा कर सकते हैं।

AFMS Job Process

आर्मी में doctor बनने के लिए उम्मीदवार को तीन चरणों से गुजरना पड़ता है।

 सबसे पहले आपको सेना में डॉक्टर की नौकरी के लिए afms द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा को पास करना होता है। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसे पास करने के बाद आपका चिकित्सा परीक्षण होगा। तब कहीं जाकर आपकी नौकरी पक्की होती है। 

यहां एक गौर करने वाली बात यह है कि यदि आपने mbbs की डिग्री एएफएमसी से प्राप्त नही की है तो आपको लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और फिजिकल टेस्ट पास करने होंगे। यदि आपने mbbs की डिग्री afmc से प्राप्त की है तो आपको यह परीक्षाएं नही देनी होंगी। आपकी सेना में डॉक्टर पद के लिए सीधी भर्ती होगी। 

Read Also : 

• Tgt के बारे में जानकारी

• Pgt की कम्पलीट जानकारी हिंदी में 

Salary

अब बात आती है कि इतना कुछ करने के बाद इंडियन आर्मी में डॉक्टर को सैलरी कितनी मिलती है ? ये एक जायज प्रश्न है जिसे हर कोई सोचता है। इसलिए आप जान लीजिए कि आपको इस पोस्ट के लिए लगभग 15 लाख रुपये सालाना सैलरी मिलती है। जोकि बाद में प्रमोशन होकर और ज्यादा भी हो सकती है। 

इस नौकरी की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पद पर कानूनी रूप से कम से कम 7 साल आपको जॉब जरूर करनी पड़ेगी। अगर आप ऐसा नही करते हैं तो करीब 25 से 30 लाख रुपये का बांड जमा करना होता है। 

जब भी कभी afms recruitment निकले तो आप इसकी पात्रता के साथ इसमे अप्लाई कर सकते हैं। इसकी भर्ती हर साल निकलती हैं और बहुत से योग्य छात्र इसमे आवेदन करते हैं। जिनके अंदर जोश व हौसला होता है वह रक्षा मंत्रालय की सेना में डॉक्टर बनकर देश की सेवा में अपना करियर बनाते है। वह घायल सैनिकों का सफलतापूर्वक इलाज व सेवा करते हैं। यदि आपके अंदर भी देश के प्रति सेवा की भावना है और अपने राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहते हैं तो आप इस फील्ड में हाथ आजमा सकते हैं। इसमें आप जूनियर या सीनियर जिस पद के योग्य हो, उस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। Afms में शामिल होकर आप भी देश की सेवा में एक सुनहरा करियर बना सकते हैं। 

आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी ? हम आशा करते हैं कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर या जॉब से सम्बंधित कोई problem है तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। हम आपकी problem को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप हमें करियर या जॉब से रिलेटेड कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें safaladda@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके लिए हम आपके आभारी रहेंगे।

Popular Post :

  Lexicography Job क्या है इसे कैसे पाये 

  ULIP Policy में निवेश के जबरदस्त फायदे

  Marksheet Loan कैसे लिया जाता है

  5 Interesting Jobs जहां करे मोटी कमाई

  Entrepreneur बनकर तरक्की कैसे पाये

  पढ़ने के लिए बेस्ट Australia University

  Best University of Sydney MBA for Indian in hindi 

  Motorcycle Accident Lawyer कैसे बने

  जल्दी करोड़पति कैसे बने 

  Bsc Biology के बाद क्या करें

  Bsc maths में चमकता career बनाये

  B com कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में

  B A की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें

  Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 





COMMENTS

Name

Apps,18,Business,20,Career,141,College,4,Education,123,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,136,Sarkari naukri,13,Scholarship,5,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: AFMS में सरकारी जॉब कैसे पाये
AFMS में सरकारी जॉब कैसे पाये
Afms देश की सेवा के साथ एक अच्छी नौकरी भी देता है। यदि आप देश की सेवा करना चाहते है तो afmc recruitment मे अप्लाई करके मेडिसिन लाइन मे जॉब पा सकते हैं
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjlkFN7avRztqtDAFpdORTf0nijRrulHbPy8lMSuutM9hSJgDR7mXNspGB1Da3xT02ZmUaGFNXsClskf8qK80xL9cx5bG3tCXrrBWyMUVkwuH0mBcBfSOw0A979G8bAOePBzT6z6AItk7KulBYfItmPG1kitN7LWgGtlCe2JOP8Hr9PDYaVpbS_AY46/w320-h180/texture-2900900__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjlkFN7avRztqtDAFpdORTf0nijRrulHbPy8lMSuutM9hSJgDR7mXNspGB1Da3xT02ZmUaGFNXsClskf8qK80xL9cx5bG3tCXrrBWyMUVkwuH0mBcBfSOw0A979G8bAOePBzT6z6AItk7KulBYfItmPG1kitN7LWgGtlCe2JOP8Hr9PDYaVpbS_AY46/s72-w320-c-h180/texture-2900900__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2022/08/afms-me-sarkari-job-kaise-paye.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2022/08/afms-me-sarkari-job-kaise-paye.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content