Yono Sbi App क्या है इसे use कैसे करे

आज के समय में Yono sbi app के द्वारा कई काम घर बैठे आसानी से किये जा सकते हैं। आपको कहीं आने - जाने की कोई जरूरत नहीं है। इसे एसबीआई बैंक का yono business भी कहा जाता है।

Yono sbi app kya hai ise use kaise kare

जिन लोगों को बैंकिंग सेक्टर से ज्यादा काम पड़ता है। उनके लिए भारत सरकार ने yono sbi app लांच किया गया है। ये एक बहुत ही बढ़िया app है। ये sbi खाता धारकों के बैंक से संबंधित अधिकतर कामों को घर बैठे कर सकता है। yono app के द्वारा बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसमे आप पैसा जमा करना, निकालना या किसी के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग या टिकिट भी खरीदी जा सकती हैं। आइये yono sbi app बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yono sbi app details

Sbi yono app kya hai

आज हम yono sbi app बारे में बात कर रहे हैं। इस ऐप का पूरा नाम you only need one है। इसकी शुरुआत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी ने 24 नवंबर 2017 को की थी। इस ऐप के द्वारा कोई भी एसबीआई खाता धारक घर बैठे पैसे जमा करना, निकालना या किसी अन्य दूसरे खाते में मनी ट्रांसफर बड़ी ही आसानी से कर सकता है। इसके अलावा यदि आप शॉपिंग करते हैं या कोई कैसी भी टिकिट बुक करते हैं तो इसके द्वारा ये सारे काम घर बैठे किये जा सकते हैं। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ लगभग 60 ई-कॉमर्स कंपनी जुड़ी हुई हैं।

Yono sbi app download कैसे करें

Yono app download करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको play store में जाकर इसे डाउनलोड करना होगा। डाउनलोडिंग होने के बाद इसे इंस्टॉल करें। इसे यूज करने से पहले इसको अपने एकाउंट से रजिस्टर करना होता है। तब जाकर इसे प्रयोग किया जाता है। इसे यूज करना बहुत ही सरल है। हमारे देश के बहुत से लोग इसे use कर रहे हैं।

Read Also :


• Delhi University की पूरी List जाने एडमिशन के लिए

Yono sbi app रजिस्टर कैसे करे

इसे इंस्टॉल करने के बाद इसका रजिस्ट्रेशन किया जाता है। ये दो तरह से होता है। पहला इंटरनेट बैंकिंग आईडी से तथा दूसरा एटीएम कार्ड के द्वारा। आपके पास जो सुविधा हो उससे इसमें registration कर सकते हैं।

योनो ऐप ओपन होते ही आपको Existing customer लिखा हुआ दिखेगा। उस पर क्लिक करना है।

अब आपको दो ऑप्शन दिखेंगे। पहला I have internet banking ID और दूसरा I don’t have internet banking ID. यदि आपके पास बैंकिंग आईडी है तो आप पहले वाले पर click करे। यदि आपके पास ये सेवा नहीं है तो दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें। इसमे आप एटीएम कार्ड के प्रयोग से एंट्री भर सकते हैं।

यदि आप बैंकिंग आईडी का प्रयोग कर रहे हैं तो यहां आपको सारी इन्फॉर्मेशन डिटेल से भरनी होगी। यदि आप Atm card से रजिस्टर कर रहे थे तो आपको एटीएम कार्ड नम्बर व पिन नम्बर सब कुछ फिल करना होगा।

अब आपको yono sbi app के लिए username और password बनाकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।

यहां आपको एक सुविधा ये मिलेगी कि यदि आप पासवर्ड नही बनाना चाहते हैं तो आप Mpin से भी लॉगिन कर सकते हैं।

यहां आपको 6 डिजिट का Mpin number सेट करना होगा। यही नम्बर इसे प्रयोग करने में हमेशा काम आएगा।

इतना करने के बाद अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इसको फिल करने के थोड़ी देर बाद आप इस ऐप को यूज कर सकते हैं।

Read Also :

• Plasma Therapy क्या होती है एक बार मे जाने

• पढ़ने का सही टाइम क्या है पूरी जानकारी

Yono sbi app से पैसे कैसे ट्रांसफर करें

अब बात आती है कि yono app से पैसे कैसे transfer करें। ये कोई मुश्किल काम नहीं है। आपको बस पहली बार करने में थोड़ी दिक्कत आएगी। इसके लिए नीचे बताए गए हमारे स्टेप को फॉलो करें। आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

Yono app खोलने के बाद आप नेटबैंकिंग यूजर आईडी या Mpin से लॉगिन कीजिए।

अब आपके सामने इसका dashboard आ जायेगा। यहां एक ऑप्शन fund transfer का होगा। यहां पर क्लिक करना है।

अब yono app में सबसे नीचे के हिस्से में Pay a beneficiary लिखा हुआ दिखेगा। यहां पर enter मारकर पासवर्ड दर्ज करके कन्फर्म पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने ऑप्शन नजर आएगा कि आप किसको किस तरह से पैसा भेजना चाहते हैं। उसका account number सिलेक्ट करें फिर next पर क्लिक कर दें।

इसके बाद जिस व्यक्ति को पैसा भेजना चाहते हैं, उसकी पूरी जानकारी भरे। यहां पर व्यक्ति का नाम, बैंक का नाम, एकाउंट नम्बर व IFSC कोड सब कुछ enter करना है।

अब आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा उसे भरे। इसके बाद आप आपके फोन पर transaction successful का मैसेज आएगा। इसके अनुसार आपके पैसे सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर हो चुके हैं।

Yono sbi app से ATM से पैसा कैसे निकालें

अगर आप बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकालना चाहते हैं तो ऐसा योनो ऐप के द्वारा ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए एक अलग process है जोकि पहले वाले से अलग है। इसके लिए भी आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

Read Also :

• Bsc Biology के बाद क्या करें

• जल्दी करोड़पति कैसे बने

मोबाइल में yono app ओपन करते ही yono cash सिलेक्ट करना होगा।

यहां आपको जितने पैसों की जरूरत है या  जितने पैसे निकालना चाहते हैं, वो राशि भर सकते हैं।

अब आपको yono sbi app के लिए एक 6 अंको का transaction pin सिलेक्ट करना है। इसे याद भी रखे, ये आगे काम आएगा।

जो पिन नम्बर आपने चुना है। अब उसका आपके मोबाइल में massage आएगा।

इसके बाद आप एटीएम में जाकर yono cash के विकल्प को चुनें।

अब आपको मैसेज वाला transaction pin number एंटर करना है।

जो पैसे पहले आपने mobile में लिखे थे। यहां सेम वही रकम भरनी है। कम या ज्यादा नहीं करनी है।

अब आपके सामने pin number दर्ज करने को कहा जायेगा। यहां आपको पहले वाला 6 डिजिट का पिन नम्बर फिल करना है।

इतना करने के बाद आप बिना एटीएम कार्ड के पैसे प्राप्त कर सकते हैं।

ये sbi bank का एक बहुत ही बढ़िया app है। yono sbi app download free है, जिसका सभी लोग फायदा ले सकते हैं। जोकि सभी के लिए सुविधाजनक व आरामदायक भी है। एसबीआई भारत का नम्बर वन बैंक है। यहां सभी ग्राहकों को सभी तरह की सुविधा प्रदान की जाती है। देश को डिजिटल बनाने के लिए इसका निर्माण किया गया है। इसके द्वारा देश को आधुनिक भारत बनाया जा सकता है। हम सबको ये ऐप जरूर डाउनलोड करना चाहिए, क्योंकि yono sbi app के द्वारा हम अपने जीवन को सरल व आरामदायक बना सकते हैं।

हमारी ये पोस्ट कैसी लगी। हमें उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर से सम्बंधित कोई समस्या या problem हो तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। यदि आप हमें करियर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहते हैं या कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें  safaladda@gmail. com  पर भेज सकते हैं।

Popular Post :

  भारत के Best Anchor जो कमाते है लाखों रूपये महीना

  Aarogya Setu App क्या है इसे डाउनलोड कैसे करे

  अपने Talent को कैसे पहचाने सीक्रेट तरीका

  Distributor कैसे बनते हैं आइये जाने

COMMENTS

BLOGGER: 3

Name

Apps,18,Business,20,Career,139,College,4,Education,121,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,133,Sarkari naukri,13,Scholarship,4,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: Yono Sbi App क्या है इसे use कैसे करे
Yono Sbi App क्या है इसे use कैसे करे
आज के समय में Yono sbi app के द्वारा कई काम घर बैठे आसानी से किये जा सकते हैं। आपको कहीं आने - जाने की कोई जरूरत नहीं है। इसे एसबीआई बैंक का yono business भी कहा जाता है।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiIFT7Z2DvgSvAEFG4BTaqu2kjNA8vzUmXwCGlMep7S56tWP65s3BaNW99nw-7EJ4EOL3c8eI1fff2hyZBfCnc9Hbe8o5jw9LiiQyJ2-dfmdu0m9IjOZHqhxpcB0a2x6FIbx6qbsR5TH7c/s320/android-1869510__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiIFT7Z2DvgSvAEFG4BTaqu2kjNA8vzUmXwCGlMep7S56tWP65s3BaNW99nw-7EJ4EOL3c8eI1fff2hyZBfCnc9Hbe8o5jw9LiiQyJ2-dfmdu0m9IjOZHqhxpcB0a2x6FIbx6qbsR5TH7c/s72-c/android-1869510__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2020/05/yono-sbi-app-kya-hai-ise-use-kaise-kare.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2020/05/yono-sbi-app-kya-hai-ise-use-kaise-kare.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content