आज के जमाने में tourism course के द्वारा घूम - फिरकर भी पैसा कमाया जा सकता है। आपको पता है की ऐसा आप travel and tourism सेक्टर में आसानी से कर सकते हो
How To Make Career From Tourism Course
हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें घूमना बहुत पसंद हैं। उनके लिए tourism course बहुत ही अच्छा ऑप्शन हैं। हमारे यहां बहुत से लोग यें नहीं जानते कि टूरिज्म क्या हैं ? लेकिन इसके बावजूद हर साल घूमने के लिए करोड़ों लोग भारत के एक छोर से दूसरे छोर जाते हैं। हमारे देश में न जाने कितने पर्यटन स्थल हैं। जिनके लिए आप कोई अच्छा सा traveling course करके नौकरी पर सकते हैं। ऐसे युवाओं को टूरिस्ट गाइड कहते हैं। इनके लिए भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जॉब के भरपूर चांस मौजूद हैं। आज आपको इस कोर्स में दाखिले के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमारे देश में ही इस फील्ड से जुड़े तमाम tourism course उपलब्ध हैं। आपको तो बस मन लगाकर पढ़ाई करनी हैं। आइये आज हम इस विषय पर चर्चा करते हुए आगे बढ़ते हैं।
यदि आप ट्रेवलिंग कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए 12वीं किसी भी स्ट्रीम से पास होना आवश्यक हैं। यह course ग्रेजुएशन के बाद भी कर सकते हैं।
इंग्लिश या किसी भी फॉरेन भाषा पर आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
इसके अलावा आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए, जिससे दूसरों को समझाने या समझने में कोई परेशानी न हो। ताकि आप नये - नये लोगों में आसानी से घुल - मिल सकें।
Tourism Course in India
Bachelor Course
अगर आप 12वीं उत्तीर्ण हैं तो बैचलर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। बैचलर कोर्स 3 साल के होते हैं, जबकि सर्टिफिकेट कोर्स 3 से 6 महीने तथा डिप्लोमा 1 से 2 साल तक के होते हैं।
बैचलर ऑफ टूरिज्म स्टडीज
बैचलर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन
बीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट
बीकॉम इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट
बीएससी इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट
बीबीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट
Read Also :
• Optical Engineering में करियर कैसे बनाये
• Photonics में करियर कैसे बनाये
• BE and BTech के बीच क्या अंतर है
Certificate Course
सर्टिफिकेट इन ट्रेवल मैनेजमेंट
सर्टिफिकेट कोर्स इन टूरिस्ट गाइड
Diploma Course
डिप्लोमा इन टूरिज्म गाइड
Master Course
मास्टर कोर्स में प्रवेश के लिए आपका ग्रेजुएशन होना आवश्यक हैं। यह 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होती हैं।
एमए इन टूरिज्म मैनेजमेंट
मास्टर ऑफ टूरिज्म स्टडीज
एमबीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट
Tourism course के क्या फायदे हैं
Tourist Job Profile
टूरिज्म में कार्य की बात की जाये तो यह post पर डिपेंड होता हैं कि आप किस पद पर कार्यरत हैं। इस फील्ड में गाइड बनकर पर्यटकों को समझाने का कार्य भी किया जाता हैं। इसके अलावा आप टूर या ट्रेवल प्लानर भी बन सकते हैं। पर्यटकों के साथ आपको नई - नई जगहों पर घूमने के लिए जाना होता हैं। वहां के मौसम व होटल बुकिंग से सम्बंधित सारी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप गाइड बनते हैं तो आपको पर्यटक स्थलों के बारे में यात्रियों को समझाना पड़ता हैं। आप इस डिपार्टमेंट की किसी भी पोस्ट पर कार्य करें, लेकिन आपको यात्रियों के हित के बारे में जरूर सोचना होगा। Tourist Career Opportunities
यह कोर्स करने के बाद आप बेरोजगार बिल्कुल नहीं रह सकते हैं, क्योंकि आज इस फील्ड में हजारों करियर ऑप्शन मौजूद हैं। जहां पर एक अच्छी नौकरी आसानी से मिल जाती हैं। इसे करने के बाद किसी ट्रेवल एजेंसी या ट्रेवल कंपनी में जॉब कर सकते हैं। हमारे देश में आजकल कई ट्रेवलिंग कम्पनियां मौजूद हैं। इसके अलावा आप होटल, ट्रांसलेटर, एयरलाइंस, टूर मैनेजर, टूर ऑपरेटर, टूरिज्म गाइड, एयरपोर्ट स्टाफ, टिक टिंग स्टाफ, कस्टमर सर्विस मैनेजर, ट्रेवल एंड टूरिज्म कंसलटेंसी में भी जॉब पा सकते हैं।
Read Also :
• Data Science Course क्या है कम्पलीट जानकारी
Salary
Tourism course करने के बाद सैलरी कि बात कि जाये तो यहां भी अच्छी - खासी कमाई की जा सकती है। इस फील्ड के शुरूआती समय में 20 से 30 हजार रुपये तक आसानी से कमाए जा सकते हैं। जैसे - जैसे आपका एक्सपीरियंस बढेगा और इसके साथ ही यदि आपकी जियोग्राफी, फॉरेन लैंग्वेज और इंग्लिश पर अच्छी पकड़ रही तो आप महीने के 50 हजार से एक लाख रुपये तक भी कमा सकते हैं।
Tourism Course Institute
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, नई दिल्ली
विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, राजकोट (गुजरात)
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
रसद और विमानन प्रबंधन संस्थान, मुंबई (महाराष्ट्र)
भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म, नोएडा (उत्तर प्रदेश)
एकेडमी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड रिसर्च, बैंगलुरू (कर्नाटक)
इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड एविएशन मैनेजमेंट, मुंबई (महाराष्ट्र)
अगर आप यें ऑफलाइन कोर्स नहीं कर सकते हैं तो आप online tourism course भी कर सकते हैं। हमारे देश में घर बैठे पढ़ने की भी व्यवस्था हैं। हमारे यहां सभी राज्य और विश्व के सभी देश पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे यह जाहिर होता हैं कि आगे भविष्य में इस सेक्टर में रोजगार कि और संभावनायें बनेंगी। इसी course के माध्यम से आप अपने हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जॉब पा सकते हैं। इस फील्ड में करियर बनाकर आप ऊँचाइयों को छू सकते हैं। Tourism course का क्षेत्र अब छोटा नहीं है, बल्कि यह एक विस्तृत रूप ले चुका है।
आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी ? हम आशा करते हैं कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर या जॉब से सम्बंधित कोई problem है तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। हम आपकी problem को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप हमें करियर या जॉब से रिलेटेड कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें safaladda@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके लिए हम आपके आभारी रहेंगे।
Popular Post :
Convent School क्या हैं और क्यों शुरू हुए
Chief Minister Salary पर विशेष जानकारी
LIC AAO Exam Syllabus के बारे में पूरी जानकारी
पढ़ने के लिए बेस्ट Australia University
Best University of Sydney MBA for Indian in hindi
Motorcycle Accident Lawyer कैसे बने
Bsc maths में चमकता career बनाये
B com कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में
Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन जरूर पढ़ें
COMMENTS