GRE Exam क्या है full information in hindi

GRE Exam क्या है ? सभी लोग जानना चाहते हैं। कुछ स्टूडेंट इसके बारे में जानते है तो बहुत से स्टूडेंट नहीं। जीआरई एग्जाम के द्वारा विदेश में पढ़ने का रास्ता खुल जाता है। ये बहुत ही लाभदायक टेस्ट है।

GRE Exam क्या है ? ये सवाल अक्सर पढ़े - लिखे लोगो के दिमाग घूमता रहता है। बहुत से लोग इसके बारे में नही जानते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको GRE exam की पूरी जानकारी देंगे जो आपके लिए बहुत ही हेल्पफुल साबित होगी।
अब हम आपको बताते हैं कि जीआरई एग्जाम  क्या होता है ?

GRE Exam information

GRE Exam क्या है पूरी जानकारी

इसके बारे में बात शुरू करने से पहले ये जान लेते हैं कि इसकी फुल फॉर्म Graduate Record Examination (स्नातक रिकॉर्ड परीक्षा) होती है। जो student विदेशो में पढ़ना चाहते हैं। उनको पहले ये टेस्ट पास करना पड़ता है। तब जाकर बाहर विदेशों में पढ़ाई की जा सकती है।

ये test विश्व के लगभग सभी अंग्रेजी भाषा के देशों में मान्य है। पूरे विश्व मे लगभग 6 लाख से अधिक स्टूडेंट ये एग्जाम देते हैं। इस टेस्ट के द्वारा ये मालूम किया जाता है कि आप विदेशों में पढ़ने के काबिल है या नही। इसे पास करने के बाद आप बाहर किसी अच्छी पोस्ट पर जॉब भी कर सकते हैं। इसे करने के बाद विदेश में पढ़ाई - लिखाई या जॉब के दौरान आपकी देखभाल की जिम्मेदारी सरकार की हो जाती है।

GRE Exam Eligibility

ये परीक्षा देने के लिए स्टूडेंट को graduate (स्नातक) में अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। तभी यह परीक्षा दी जाती है।

GRE Exam pattern

ये एग्जाम दो तरीकों से होता है। पहला लिखित तथा दूसरा कंप्यूटर कृत online exam होता है। जिन केंद्रों पर कंप्यूटर की सुविधा नहीं होती है, वहां लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इस टेस्ट की समय अवधि 3 घंटे 45 मिनट की होती है। इसमे 15 मिनट computer delivered के लिए तथा 10 मिनट एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में बदलने के लिए rest दिया जाता है। इसमे नेगेटिव मार्किंग से आंकलन किया जाता है। ये test हर साल अपने समयानुसार आयोजित होता है। ये परीक्षा 5 साल तक मान्य रहती है। यदि आप 5 साल के बाद इसका उपयोग करेंगे तो आप इसके लिए अमान्य माने जाएंगे। इसके लिए आपको ये टेस्ट दोबारा देना होगा।

Read Also :

• Pgt की कम्पलीट जानकारी हिंदी में 

• Tgt के बारे में जानकारी

GRE Exam Application Fees

जीआरई में आवेदन करने के लिए आवेदन फीस नियुक्त की गई है। ये फीस सभी देशों की अलग - अलग है। वैसे इसकी आवेदन फीस 205 डॉलर से लेकर 230 डॉलर तक रहती है। यदि आप किसी कारणवश अपना केंद्र बदलना चाहते हैं तो इसके लिए 50 डॉलर अतिरिक्त लगते हैं। ये fees अलग - अलग देशों की करेंसी के अनुसार अलग - अलग बनती है।

GRE Exam Syllabus

यह परीक्षा तीन भागों में होती है और प्रत्येक भाग के दो सेमेस्टर होते हैं। इस तरह ये 6 सेमेस्टर में होती है।

1- Analytical Writing (विश्लेषणात्मक लेखन)
2- Verbal Reasoning (मौखिक तर्क)
3- Quantitative Reasoning (मात्रात्मक तर्क)

Analytical Writing (विश्लेषणात्मक लेखन)

इस भाग के द्वारा यह मालूम किया जाता है कि आपका देखने का नजरिया कैसा है ? देखने के बाद उसका विश्लेषण करने में आपकी तर्क शक्ति कैसी है ? आप समझाने में किन - किन example का प्रयोग करेंगे। इस भाग के प्रश्नों को हल करने के बाद परीक्षक को आपकी ये सारी खूबियां ज्ञात हो जाती हैं।

Verbal Reasoning (मौखिक तर्क) 

इस खंड के प्रश्नों को करने से स्टूडेंट की पढ़ाई की क्षमता मालूम पड़ती है। इसके साथ ही आपकी अंग्रेजी मौखिक भाषा पर पकड़ कैसी है, ये भी परख लिया जाता है।

Quantitative Reasoning (मात्रात्मक तर्क)

इस खंड के द्वारा आपके गणितीय ज्ञान को परखा जाता है कि आप अंकगणित, बीजगणित, रेखागणित, ज्यामितीय और सांख्यिकी के प्रश्नों को हल करने में कितने सक्षम है। ये आपके गणितीय ज्ञान को दर्शाता है।

Read Also :

• जल्दी करोड़पति कैसे बने 

• Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 

दोस्तों इस पोस्ट के द्वारा अब तो आप जान गए होंगे कि जीआरई एग्जाम क्या होता है। यदि आप अपने देश से बाहर पढ़ने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आप इस टेस्ट को क्वालीफाई करने की तैयारी में लग जाइये। हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि ये पेपर थोड़ा कठिन होता है। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। तभी जाकर आपको इसमे सफलता हासिल होगी। इसे करने के बाद आप विदेश में कही भी पढ़कर एक अच्छी पोस्ट पर नौकरी कर सकते है।

अब ज्यादा कुछ न कहते हुए आप GRE exam preparation में लग जाइये। पुराने पेपरों को जरूर सॉल्व कीजिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको अपनी क्वालीफाई क्षमता का मालूम पड़ जायेगा कि आपने कितनी तैयारी कर ली है और कितनी बाकी है। मन लगाकर पढ़ाई करिये, क्योंकि GRE exam पास करने के बाद आपका जीवन संवर सकता है।

आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी। हमें उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर से सम्बंधित कोई समस्या या problem हो तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। यदि आप हमें करियर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहते हैं या कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें  safaladda@gmail. com  पर भेज सकते हैं।

Popular Post :

  Bsc Biology के बाद क्या करें

  News Anchor बनने की पूरी जानकारी हिन्दी में 

  Chemical Engineer कैसे बना जाये

  Civil Engineering में बनाये सुनहरा भविष्य 

  Makeup Artist कैसे बनें

  खुशहाली के लिए रंग का महत्व जानिए

  Profitable business कैसे चुने

  Bsc maths में चमकता career बनाये

  Childcare app से करें बच्चे की देखभाल

  Books publishing की secret जानकारी

  Computer Science में करियर की अपार संभावनाएं      जरूर पढ़ें 

  CTET पास करने की पूरी जानकारी हिंदी में




COMMENTS

Name

Apps,18,Business,20,Career,139,College,4,Education,121,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,133,Sarkari naukri,13,Scholarship,4,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: GRE Exam क्या है full information in hindi
GRE Exam क्या है full information in hindi
GRE Exam क्या है ? सभी लोग जानना चाहते हैं। कुछ स्टूडेंट इसके बारे में जानते है तो बहुत से स्टूडेंट नहीं। जीआरई एग्जाम के द्वारा विदेश में पढ़ने का रास्ता खुल जाता है। ये बहुत ही लाभदायक टेस्ट है।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiuEggocZD1ft4faqYaJl0wBLai2ie91bPZrftz_-mjEonRyNIXFTIIuqL-dhzvEoSRKRbPJT5P7rjO2wvDaNmfZroVxnqEVTq-3ZECR5AnVq_OA8RtEbPP-yYDYMJP1ZSHsvRJJbYyD7I/s1600/download.jpeg.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiuEggocZD1ft4faqYaJl0wBLai2ie91bPZrftz_-mjEonRyNIXFTIIuqL-dhzvEoSRKRbPJT5P7rjO2wvDaNmfZroVxnqEVTq-3ZECR5AnVq_OA8RtEbPP-yYDYMJP1ZSHsvRJJbYyD7I/s72-c/download.jpeg.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2019/03/gre-exam-full-information-hindi.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2019/03/gre-exam-full-information-hindi.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content