Data Science Course क्या है कम्पलीट जानकारी

Data science course की आज जबरदस्त डिमांड है, क्योंकि इसमे इंटरनेट को गहराई से सिखाया जाता है। data scientist job में आप हाई लेवल की मोटी सैलरी पा सकते

Data science course kya hai complete jankari

आज के दौर में Data science course करके एक हाई लेवल की जॉब आसानी से पायी जा सकती है। इस कोर्स के लिए स्टूडेंट हर साल अप्लाई करते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन होने के बाद स्टडी करके और data scientist training पूरी करके एक अच्छी जगह पर हाई सैलरी पर नौकरी पाते हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि लोगों को इसके  बारे में ज्यादा जानकारी न होने के कारण वो इस ओर अपना रूख नहीं कर पाते हैं। आज इस पोस्ट में आप data science course की कम्पलीट जानकारी पाएंगे। 

Data science course details


Data science course ki jankari

Data science को "आंकड़ा विज्ञान" कहा जाता है। इसमे आंकड़ों का विश्लेषण करके जानकारी को गुप्त रखा जाता है। एक तरीके से इसे कंप्यूटर विज्ञान भी कह सकते है, क्योंकि यह पूरी तरह से कंप्यूटर पर आधारित है। इसमे खोये हुए डेटा को खोजना, डेटा सम्बंधित टेक्निकल समस्या व गड़बड़ी को दूर करने के बारे में सिखाया जाता है। इस कारण आज के युवाओं में data science course requirement बहुत है। इस कोर्स की योग्यता, इंस्टीट्यूट और इसके बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हम पिछली पोस्ट में दे चुके है। अधिक जानकारी के लिए आप उसे पढ़ सकते हैं।

Data science course in india

Post graduate diploma

Data Science

Business Analytics (PGDBA)

Management (Big data analytics)

MSc - Business and data analytics

PGDM - Research and business analytics

Data Science - Upgrade

Post graduate program

Data Science

Business Analytics (PGDBA)

Data Science and Engineering (PGP-DSE)

Data Science, Business Analytics and Big Data 

Graduate certificate course

Big data and visual analytics

MBA - Data Science and Data Analytics

Read Also :

• GST Registration कैसे कराये फुल जानकारी

• Data Science में करियर कैसे बनाये 

Data science course details (कम्पलीट फुल जानकारी)

Data Science

जो कैंडिडेट यह कोर्स करना चाहते हैं वो जान ले कि यह 11 महीने का course है। जिसमें 9 महीने की क्लास रूम ट्रेनिंग है और 2 महीने का प्रोजेक्ट एंड इंटर्नशिप है। युवाओं की रुचि और सहूलियत को देखते हुए ये कोर्स फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरह से अवेलेबल है। इसकी फीस की बात करे तो 6.5 लाख रूपये है। 

इस data science course में डाटा स्क्रेपिंग एंड रैंग्लिंग, सांख्यिकी, फाउंडेशन, डाटा विज्युलाइजेशन एंड बिग डाटा टूल्स, मशीन लर्निंग, पाइथन, सॉफ्ट स्किल्स, हेकाथोंस, न्यूरल नेटवर्क्स, डिज़ाइन थिंकिंग, एक्स्ट्रा-करीकुलर वर्कशॉप्स और बिहेवियरल स्किल्स शामिल हैं।

Business Analytics (PGDBA)

यह course 2 वर्ष में कम्पलीट होता है। इसके तहत 18 महीने की क्लास रूम लर्निंग और 6 महीने की इंटर्नशिप करायी जाती है। इसे करने के लिए 20 लाख रूपये फीस जमा करनी पड़ती है। 

इसके तहत डाटा साइंस कंप्यूटिंग, अल्गोरिथम डिजाइन, रिग्रेशन, बिजनेस डाटा माइनिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, स्टैटिस्टिकल स्ट्रक्चर्स एंड प्रोसेस, डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, मशीन लर्निंग, टाइम सीरीज, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और बिजनेस इकोनॉमिक्स जैसे कई विषय शामिल है। इसके अलावा इस प्रोग्राम में स्टूडेंट को स्टैटिस्टिकल, एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजिकल के संबंध में ट्रेनिंग भी दी जाती है।

Management (Big data analytics)

Management big data analytics का कोर्स आप किसी अच्छे इंस्टीट्यूट से कर सकते हैं। इस data science course duration की बात करें तो यह 2 साल का है। गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में इसे करने की स्टूडेंट में होड़ लगी रहती है। ये 25 वर्षो से अपनी सेवा प्रदान कर रहा है। इसकी फीस 15.25 लाख रूपये है। 

 इसमे आर, एसएएस में प्रोग्रामिंग, डाटा साइंस लैब, स्पार्क के विषय से संबंधित ट्रेनिंग दी जाती है। रिज्यूम डिजाइनिंग, एलूमिनाई नेटवर्क और इंटरव्यू प्रोसेस के द्वारा छात्रों का प्लेसमेंट कराया जाता है। 

MSc - Business and data analytics

डेटा साइंस के फील्ड में जाने के लिए आप ये कोर्स कर सकते हैं।इसकी समय अवधि 18 महीने है। इसमे क्लास रूम स्टडी और ट्रेनिंग दोनों साथ - साथ चलती हैं। इसकी फीस 13.5 लाख रूपये पड़ती है। 

इस data science course में बिजनेस एप्लिकेशन, डेटा साइंस एनालिटिक्स और बिग डाटा इंजीनियरिंग के बारे में बारीकियों से सिखाया जाता है। इसे समय - समय पर अपडेट किया जाता है, जिससे स्टूडेंट कुछ नया सीखें। इंडस्ट्री टॉक्स, रिज्यूम डिजाइनिंग और एलुमिनाई नेटवर्क के द्वारा studend को कम्पलीट प्लेसमेंट दिया जाता है।

Read Also :

• भारत के बेस्ट 10 News Apps की जानकारी

• Computer Accounting में करियर बनाने की फुल जानकारी

PGDM - Research and business analytics

यह AICTE भारत सरकार द्वारा एप्रूव्ड पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम (PGDM) है। यह दो वर्षीय फुल टाइम कोर्स है। इसका सिलेबस हर साल update किया जाता है। इसे करने के लिए 11.5 लाख रूपये की आवश्यकता पड़ती है।

इस course में एनालिटिकल टूल्स के द्वारा एस पीएसएस, पलिसेड डिसीजन टूल्स, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पाइथन और एनालिटिकल सॉल्वर शामिल हैं। इसमे डाटा माइनिंग, मशीन लर्निंग, आईओटी, एडवांस्ड स्टेटिस्टिक्स, अल्गोरिथ्म्स और फिनटेक जैसे कई सब्जेक्ट पढ़ाये जाते हैं। 

Data Science - Upgrade

यह कोर्स ज्यादा समय अवधि न होते सिर्फ 11 महीने का offline तथा online data science course है और ये वर्किंग के लिहाज से सबसे बेस्ट है। जो स्टूडेंड इस फील्ड में एकदम नये है उनके लिए ये बहुत ही एक अच्छा प्रोग्राम है क्योंकि यहां शुरुआती स्तर से सिखाया जाता है। इसकी फीस 2.25 लाख रूपये निर्धारित है। 

इसमे बिग डाटा का शुरुआती परिचय, डाटा  मशीन लर्निंग और एक ऑप्शनल सब्जेक्ट (बीएफएस/ ई-कॉमर्स/ हेल्थ केयर) उपलब्ध हैं। इसके स्टडी मटेरियल में सभी सब्जेक्ट को बेसिक व शुरुआत से समझाया जाता है। इसके सभी मॉड्यूल का अध्ययन IIIT-B के फैकल्टी तथा इंडस्ट्री के अच्छे एक्सपर्ट द्वारा कराया जाता है।

Data Science program

हमारे भारत देश में इस कोर्स की शुरुआत 2011 से हुई है। ये कोई ज्यादा लम्बा नहीं बल्कि सिर्फ 9 महीने का course है। इसके द्वारा एनालिटिक्स प्रोफेशन को आगे बढ़ाया जाता है। इसकी फीस 5.5 लाख रूपये है। इसके पाठ्यक्रम में हर छः महीने बाद बदलाब किया जाता है। 

इस data science course syllabus में आर, एसएएस, एसक्यूएल, पाइथन, स्पार्क, मोंगो डीबी (एनओएसक्यूएल), अमेजन एडब्ल्यूएस, क्लिक व्यू एंड टेब्ल्यु जैसे सब्जेक्ट पर फोकस रहता है। इसके अलावा डीप लर्निंग, डाटा माइनिंग, मशीन लर्निंग, एनालिटिकल स्किल्स, कम्युनिकेशन एंड विज्युलाइजेशन स्किल्स जैसे विषयों पर जोर दिया जाता है।

Business Analytics (PGDBA)

यह कोर्स अन्य की तरह टेक्नोलॉजी से भरपूर है। यहां भी डेटा साइंस टेक्नोलॉजी को विस्तार से सिखाया जाता हैं। यह 1 साल में कम्पलीट होता है। इसे करने में 5 लाख रूपये फीस के रूप में लगते हैं। 

यहां क्लास रूम कोचिंग, पर्सनलाइज्ड लर्निंग, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री - ड्राइवन रिसर्च के आधार पर पढ़ाया जाता है। इसमे स्पार्क, पाइथन और मार्केटिंग एनालिटिक्स जैसे टूल्स की जानकारी दी जाती है।

Data Science and Engineering (PGP-DSE)

इस कोर्स के द्वारा प्रोफेशनल्स को डिजिटल इकॉनमी में कुशल बनाया जाता है। यह 6 महीने का क्लास शार्ट टर्म कोर्स है। इसकी 3 लाख रूपये data science course fees है। यह program बूट कैंप फॉर्मेट में ऑफर किया जाता है और हरेक 6 महीने के बाद  इसको बार - बार अपडेट किया जाता है।

इसके सिलेबस की बात करे तो इसमे रिग्रेशन, पाइथन, डिसीजन ट्रीज, टेब्ल्यु, एसक्यूएल, रैंडम फॉरेस्ट से से संबंधित टॉपिक शामिल हैं। यहां कैंडिडेट को मॉक इंटरव्यूज और सीवी के द्वारा प्लेसमेंट कराया जाता है। 

Read Also : 

• Bsc Biology के बाद क्या करें

• जल्दी करोड़पति कैसे बने

Data Science, Business Analytics and Big Data

इस कोर्स को डेटा वैज्ञानिकों द्वारा अच्छे से तैयार किया गया है। यह 11 महीने का फुल टाइम course है। इसकी एक सबसे अच्छी बात यह है कि इसमे छात्रों को live data के साथ जुड़कर काम करने का भरपूर मौका मिलता है। इसकी फीस 6.5 लाख रूपये है। 

इसके पाठ्यक्रम में डेटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स, बिग डेटा, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स, एमएल, कोगनिटिव कम्प्यूटिंग, एनएलपी के बारे में अध्ययन कराया जाता है। इसमे स्टूडेंट आईबीएम क्लाउड कम्प्यूटिंग और बिजनेस एनालिटिक्स  के साथ जुड़कर अच्छा performance  प्राप्त करते हैं। 

Big data and visual analytics

Data science course में यह बहुत ही लाजवाब डिप्लोमा है। इसमे ट्रेनिंग पर खास जोर दिया जाता है। इसकी क्लास अवधि 8 महीने है। स्टूडेंट अच्छा और जल्दी सीखें इसलिए इसे हर 6 महीने में update करते रहते हैं। इसकी फीस 5 लाख रूपये है।

इसमें एडवांस्ड डाटा स्ट्रक्चर्स, स्पार्क, पाइथन, स्टेटिस्टिक्स, एसक्यूएल, स्टेटिस्टिक्स, क्लाउड इंट्रोडक्शन, मार्केटिंग एंड फाइनेंशियल एनालिटिक्स जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाता है।

MBA - Data Science and Data Analytics

इस कोर्स का प्रमुख उद्देश्य इस प्रोफेशन को एडवांस टेक्नोलॉजी, डाटा एनालिटिक्स और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की नॉलेज देना है। इस प्रोग्राम की समय अवधि 2 वर्ष है। आज भी बहुत से इस फील्ड में एमबीए करने की इच्छा रखते हैं। इसे करने की फीस 13.15 लाख रूपये है।

इस data science course curriculum में आर एंड पाइथन, टेक्स्ट एनालिटिक्स, प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स, डाटा माइनिंग, डाटा विज्युलाइजेशन, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग जैसे सब्जेक्ट शामिल हैं। यह वोल्ट डीबी, मोंगो डीबी, हेडूप इकोसिस्टम जैसे बिग डाटा एनालिटिक्स को support और manage करने में मदद करता है। इसे हर साल नये तरीके से अपडेट किया जाता है।

दोस्तों अगर आप data science course online करना चाहते हैं तो आप इस तरह से भी कर सकते हैं। इस कोर्स को ऑनलाइन करने की भी सुविधा उपलब्ध है। यह महंगा जरूर है, लेकिन इसे करने से आप लाखों व करोड़ो में खेल जाएंगे। इस फील्ड में पैसे की तो भरमार है। यहां आप data science course certificate के द्वारा जॉब पाकर अपने सारे सपने पूरे कर सकते हैं। यहां इस फील्ड में एक बात और ध्यान देने की है कि आगे भविष्य में इन लोगो की डिमांड हमेशा बनी रहेगी, क्योंकि इंटरनेट का प्रयोग कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। इसलिए आप data science course में एक जबरदस्त करियर तलाश सकते हैं।

हमारी ये पोस्ट कैसी लगी। हमें उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर से सम्बंधित कोई समस्या या problem हो तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। यदि आप हमें करियर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहते हैं या कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें safaladda@gmail. com  पर भेज सकते हैं।

Popular Post :

  Ayurvedic Doctor बनने के लिए क्या करे  

  Home Loan कैसे लें पूरी जानकारी

  Water Science क्या है इसके करियर की फुल जानकारी

  IIBF Certificate क्या है इसे कैसे प्राप्त करे 

  Emitra क्या है इसके फायदे जरूर जाने

  NIT University की कम्पलीट जानकारी


  Makeup Artist कैसे बनें

  Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 

  News Anchor बनने की पूरी जानकारी हिन्दी में 

  Chemical Engineer कैसे बना जाये









COMMENTS

Name

Apps,18,Business,20,Career,141,College,4,Education,123,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,136,Sarkari naukri,13,Scholarship,5,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: Data Science Course क्या है कम्पलीट जानकारी
Data Science Course क्या है कम्पलीट जानकारी
Data science course की आज जबरदस्त डिमांड है, क्योंकि इसमे इंटरनेट को गहराई से सिखाया जाता है। data scientist job में आप हाई लेवल की मोटी सैलरी पा सकते
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj0kNFqYNmizum5tyt5lAotTe9hNOq3zU_sWklzDt1g2XtFOADrpnqUNQpCRcV6yIZamEJGCND2Phl6Tu1xH5cvkq63rqcNC1IwMmHa9NNTKWaXa3yQjfLWAg1EiCDw7yU-axD8OilSazE/w320-h213/artificial-intelligence-3382507__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj0kNFqYNmizum5tyt5lAotTe9hNOq3zU_sWklzDt1g2XtFOADrpnqUNQpCRcV6yIZamEJGCND2Phl6Tu1xH5cvkq63rqcNC1IwMmHa9NNTKWaXa3yQjfLWAg1EiCDw7yU-axD8OilSazE/s72-w320-c-h213/artificial-intelligence-3382507__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2020/10/data-science-course-kya-hai.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2020/10/data-science-course-kya-hai.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content