Ayurvedic Doctor बनने के लिए क्या करे

Ayurvedic doctor की डिमांड दिन - प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आयुर्वेदिक मेडिसिन में करियर बनाने के लिए bams degree आवश्यकता पड़ती है। यहां जॉब के कई ऑप्शन

Ayurvedic doctor banne ke liye kya kare

हमारे देश मे Ayurvedic Doctor का प्राचीन काल से महत्व रहा है। पहले के समय मे इनको वैद्य कहा जाता था। आज के इस बदलते युग मे आयुर्वेदिक डॉक्टर कहते हैं। आज ayurvedic medicine के द्वारा सभी प्रकार के रोगों का इलाज संभव है तथा एलोपैथिक दवाओं के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों का देशी जड़ी - बूटियों से निर्मित दवाओं पर विश्वास बना हुआ है। बहुत से छात्र इस लाइन में करियर बना रहे है और बहुत से बनाना चाहते हैं, क्योंकि ayurvedic doctor बनकर नाम के साथ - साथ अच्छी इनकम पाने का एक सुनहरा मौका मिलता है। 

Best ayurvedic doctor

Ayurvedic doctor kaun hote hai

आयुर्वेदिक डॉक्टर पेड़ - पौधों की जड़ी - बूटियों से बनी दवाओं का प्रयोग करके रोगी का इलाज करते हैं। इन दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इनसे इंसान के शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नही पड़ता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने के लिए व्यक्ति को बीएएमएस की डिग्री प्राप्त करनी पड़ती है। तब जाकर इसकी उपाधि मिलती है। BAMS full form की बात करे तो इसका पूरा नाम Bachelor Of Ayurvedic Medicine & Surgery है। यह कोर्स 5 साल 6 महीने का होता है। 

Ayurvedic doctor course eligibility

यह course करने के लिए उम्मीदवार 12वीं 60 प्रतिशत अंको से पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही उसके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे सब्जेक्ट होने चाहिए।

BAMS course में एडमिशन कैसे होता है

बीएएमएस में एडमिशन लेने के लिए आप इंडिया लेवल का NEET (नीट) एग्जाम दे सकते हैं। इसके अलावा आप राज्य स्तर की CGET, IPU, OJEE, CET, KEAM जैसी अन्य परीक्षाएं भी दे सकते हैं। इनमें पास होने के बाद मेरिट के आधार पर बीएएमएस कोर्स में दाखिला मिलता है। 

BAMS कोर्स में क्या सिखाया जाता है

चिकित्सा के सिद्धान्त

रोगों से बचाव

सामाजिक चिकित्सा

शरीर क्रिया विज्ञान

शरीर रचना विज्ञान

शल्यक्रिया के सिद्धान्त

फोरेंसिक चिकित्सा

आँख की चिकित्सा

फर्माकोलोजी

कान-नाक-गले की चिकित्सा

Read Also :

• Home Loan कैसे लें पूरी जानकारी

• Data Science में करियर कैसे बनाये 

• Water Science क्या है इसके करियर की फुल जानकारी

BAMS करने के बाद जॉब

ये कोर्स करने के बाद आप डॉक्टर बनने के अलावा और भी पदों पर जॉब पा सकते हैं। 

Doctor

Pharmacist

Medical Representative

Therapist

Lecturer

Duty in Nursing Home

Research Institutes

Product Manager

Dispensaries

Duty in Healthcare Community

Sales Representative

Category Manager

Area Sales Manager

BAMS Course करने के फायदे

यह course करने के कई फायदे हैं। जिन्हें हम जानने की कोशिश करते है।

ये कोर्स करने के बाद आपको किसी हॉस्पिटल में अच्छी सैलरी पर ayurvedic doctor की जॉब मिल सकती है। 

अगर आप किसी दूसरे की नौकरी नही करना चाहते हैं तो कोई बात नही। आप अपना क्लीनिक या हॉस्पिटल भी खोल सकते है। 

यदि आप डॉक्टर बनने में कमजोर हैं तो भी कोई बात नही है। ऐसी परिस्थिति में आप मेडिकल स्टोर भी खोल सकते हैं।

यह कोर्स करके आप एक अच्छे रिसर्च करने वाले भी बन सकते हैं, क्योंकि इस लाइन में रिसर्च करने वाले की विशेष आवश्यकता होती है। ये काम आप आसानी से कर सकते हैं।

Salary 

इन ayurvedic doctor के वेतन की बात करे तो इन्हें किसी हॉस्पिटल में जॉब करने पर 40 से 60 हजार रूपये आसानी से मिल जाते हैं। अनुभव होने के साथ - साथ इनका ये सैलरी पैकेज भी बढ़ता जाता है।

Read Also :

• IIBF Certificate क्या है इसे कैसे प्राप्त करे 

• Bsc Biology के बाद क्या करें

• जल्दी करोड़पति कैसे बने

BAMS Institute

यहां हम आपको इंडिया के बेस्ट इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप किसी भी संस्थान में एडमिशन लेकर स्टडी कर सकते हैं।

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली 

राजकीय ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड

डीएवी आयुर्वेदिक कॉलेज, जालंधर, पंजाब

राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलौर, कर्नाटक

श्री लाल बहादुरशास्त्री मेमोरियल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

राजकीय गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेदिक महाविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड

जुपिटर आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, नागपुर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर, राजस्थान

अलीगढ़ आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय, उत्तर प्रदेश

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, तिरुअनंतपुरम, केरल

आयुर्वेद महाविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, जामनगर, गुजरात

आयुर्वेदिक एंड यूनानी तिबिया कॉलेज, दिल्ली

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, कन्नूर, केरल

सब तरफ से देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि ayurvedic doctor jobs करके समाज में नाम के साथ - साथ अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है। इस पद्दति पर आज हजारों डॉक्टर काम कर रहे हैं। BAMS course करके आप अपना भविष्य बना सकते हैं और लोगों को ऐलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट से भी बचा सकते हैं। अगर आप बायोलॉजी से पढ़ रहे हैं तो ayurvedic doctor बनकर अपना सपना साकार कर सकते हैं।

हमारी ये पोस्ट कैसी लगी। हमें उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर से सम्बंधित कोई समस्या या problem हो तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। यदि आप हमें करियर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहते हैं या कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें safaladda@gmail. com  पर भेज सकते हैं।

Popular Post :

  Emitra क्या है इसके फायदे जरूर जाने

  NIT University की कम्पलीट जानकारी

  NIT क्या है इसमे एडमिशन कैसे ले

  Exam me dar लगे तो क्या करे

  Loco Pilot Exam की तैयारी कैसे करे

  Aviation में करियर कैसे बनाया जाये


  Makeup Artist कैसे बनें

  Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 

  News Anchor बनने की पूरी जानकारी हिन्दी में 

  Chemical Engineer कैसे बना जाये




























COMMENTS

Name

Apps,18,Business,20,Career,141,College,4,Education,123,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,136,Sarkari naukri,13,Scholarship,5,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: Ayurvedic Doctor बनने के लिए क्या करे
Ayurvedic Doctor बनने के लिए क्या करे
Ayurvedic doctor की डिमांड दिन - प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आयुर्वेदिक मेडिसिन में करियर बनाने के लिए bams degree आवश्यकता पड़ती है। यहां जॉब के कई ऑप्शन
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjAG_Ykq_b6C97AvTBuYkdKlloM6MTK0nbb3T4-MLDKiSltp6KXfC5Zawuc02gVb0TVxlhP0DzTE_eS1ngMoTNox8Ku6LENUMmWEj3UPHzXwaYobT-d2wrCgWjmAz9obGFodY2OxsY6wQU/w320-h213/doctor-1149149__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjAG_Ykq_b6C97AvTBuYkdKlloM6MTK0nbb3T4-MLDKiSltp6KXfC5Zawuc02gVb0TVxlhP0DzTE_eS1ngMoTNox8Ku6LENUMmWEj3UPHzXwaYobT-d2wrCgWjmAz9obGFodY2OxsY6wQU/s72-w320-c-h213/doctor-1149149__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2020/10/ayurvedic-doctor-banne-ke-liye-kya-kare.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2020/10/ayurvedic-doctor-banne-ke-liye-kya-kare.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content