गणेश चतुर्थी क्या है इसे क्यों मनाते हैं

गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। हमारे देश मे यह हर साल बड़ी धूमधाम मनाया जाता है। कहीं - कहीं पर इसे गणेश चौथ के नाम से भी पुकारा जाता है

हमारे भारत देश मे गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। अब एक सबसे अहम और सोचने वाली बात यह है कि गणेश उत्सव किसने और कब शुरू किया ? इसके पीछे कई कथाएं है, जिसके कारण ये त्यौहार मनाया जाता है। गणपति जी को विध्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए इनकी भक्ति जीवन मे आने वाली बाधाओं को दूर करने में पूरी तरह सहायक होती है। किसी भी शुभ कार्य को आरंभ करने से पहले गणेश भगवान का पूजन किया जाता है। ऐसी हिन्दू धर्म मे मान्यता प्रचलित हैं। 

What is Ganesh Chaturthi why it is celebrated

Ganesh chaturthi celebration

गणेश चतुर्थी कब मनाई जाती है

 यह हर वर्ष हिंदी महीना भाद्रपद माह में शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। जोकि चतुर्दशी तक बड़ी धूमधाम से मनायी जाती है। इस चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। 

गणेश चतुर्थी कब है

इस बार साल 2022 में गणेश चतुर्थी 31 अगस्त दिन बुधवार को है जोकि अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर दिन शुक्रवार तक बड़े जोरशोर से मनाई जाएगी। 

Read Also : 

• LEET Exam क्या है ये क्यों होता है 

• CET Syllabus क्या है जान लीजिए

• CET Exam क्या होता है पूरी जानकारी 

गणेश चतुर्थी क्यों मनाते हैं

हिन्दू पुराणों के अनुसार यह मान्यता है कि भाद्रपद माह की शुक्लपक्ष की चतुर्थी को भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। यह भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र है। इनका जन्म मध्याह्न काल मे हुआ था, इसलिए मध्याह्न काल में इनका पूजन ज्यादा फलदायी साबित होता है। इनको एक ऐसा वरदान प्राप्त है, जिसके कारण किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले इनका पूजन किया जाता है। 

Ganesh Chaturthi की पूजन विधि 

इस दिन सबसे पहले सुबह स्नान करके लाल रंग के कपड़े पहने जाते हैं। इसके बाद गणेश जी की का मुख उत्तर या पूर्व दिशा में रखकर मूर्ति स्थापित की जाती है। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। पंचामृत में सबसे पहले दूध फिर दही, घी, शहद और अंत में गंगा जल से अभिषेक करते हैं। फिर इन पर रोली, कलावा और सिंदूर चढ़ाया जाता है। 

रिद्धि - सिद्दी के रूप में गणपति जी को दो सुपारी और पान चढ़ाए जाते हैं। इसके बाद फल - फूल वगैरह चढ़ाए जाते हैं। ये सब करने के बाद इनकी सबसे प्रिय मिठाई मोदक का भोग लगाया जाता है। मोदक को नारियल और गुड़ के मिश्रण से मिठाई की तरह तैयार किया जाता है। इसके बाद इनकी आरती की जाती है और इनके मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। 

प्रमुख अनुष्ठान

इस पर्व के मुख्यतः चार अनुष्ठान बताए गए हैं। जिनको करने से इनकी पूजा पूर्ण होती है।

प्राण प्रतिष्ठा

इसमे भगवान गणेश को मूर्ति के रूप में स्थापित करना होता है।

षडोपचार 

इसमे प्रतिमा स्थापित होने के बाद इनको 16 रूप में श्रधांजल अर्पित करते हैं।

Read Also : 

• AFMS में सरकारी जॉब कैसे पाये 

• Data Science Course क्या है कम्पलीट जानकारी

उत्तरपूजा

यह गणपति बप्पा की ऐसी पूजा है, जिसे करने के बाद इनकी स्थापित मूर्ति को कहीं भी ले जाया जा सकता है। ताकि लोग इनके दर्शन करके पुण्य फल प्राप्त कर सकें।

मूर्ति विसर्जन 

इस प्रक्रिया में इनकी पूर्ण रूप से पूजा करने के बाद तय किये दिन को इनकी मूर्ति को किसी नदी, तालाब या कुण्ड में विसर्जित किया जाता है। 

अन्य नाम 

उत्तर भारत में इसे गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव व गणेशघर के नाम से पुकारा जाता है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विनायक चविथी कहा जाता है। तमिलनाडु में यह विनायक चतुर्थी पर्व के नाम से प्रसिद्ध है। कुछ राज्यों में इसे गणेश चौथ और डण्डा चौथ कहकर भी पुकारा जाता है। 

हमारे यहां गणेश चतुर्थी फेस्टिवल को लोग बड़े ही मजे से बनाते हैं। गणपति विसर्जन में सभी नाचते - गाते हैं। सभी एक - दूसरे के गुलाल लगाते हैं। मूर्ति विसर्जन का ये नजारा बहुत ही रोमांचक व देखने - दिखाने के लायक होता है। गणेश जी के कान में चुपके से अपनी कोई मनोकामना बोलकर उन्हें नदी या कुण्ड में प्रवाहित कर दिया जाता है। अगले वर्ष फिर आने के लिए कहा जाता है। हिन्दू धर्म मे ऐसी मान्यता हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन ऐसा करने से गणपति जी प्रसन्न होते हैं और मांगी गई मनोकामना को पूरी करते है। 

आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी ? हम आशा करते हैं कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर या जॉब से सम्बंधित कोई problem है तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। हम आपकी problem को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप हमें करियर या जॉब से रिलेटेड कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें safaladda@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके लिए हम आपके आभारी रहेंगे।

Popular Post :

  Plant Science में करियर कैसे बनाये

  LIC Aadhaar Shila Plan जहां मिलेगा ज्यादा फायदा

  Midcap Mutual Fund में निवेश क्यों करे पूरी जानकारी

  CUET Exam क्यों होता है इसकी तैयारी की जानकारी

  Lexicography Job क्या है इसे कैसे पाये 

  पढ़ने के लिए बेस्ट Australia University

  Best University of Sydney MBA for Indian in hindi 

  Motorcycle Accident Lawyer कैसे बने

  जल्दी करोड़पति कैसे बने 

  Bsc Biology के बाद क्या करें

  Bsc maths में चमकता career बनाये

  B com कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में

  B A की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें

  Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 









COMMENTS

Name

Apps,18,Business,20,Career,141,College,4,Education,123,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,136,Sarkari naukri,13,Scholarship,5,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: गणेश चतुर्थी क्या है इसे क्यों मनाते हैं
गणेश चतुर्थी क्या है इसे क्यों मनाते हैं
गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। हमारे देश मे यह हर साल बड़ी धूमधाम मनाया जाता है। कहीं - कहीं पर इसे गणेश चौथ के नाम से भी पुकारा जाता है
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgyznHvvf1Ks3HZHZz4a-CLdxOIZx5nZ_Q5OpXwxDskVivUVxWH7VLJCn5w3VIAd2npsVYJluRTHWqS7P1okvqfezWL_WvURr1Nhhy4fkLg5FUJKWc0gTZyCmjRNQeE3csO7T47E-sC7KGuC5bZM7p03Dsg6YvWTj9lAKU_iX4Nhh-lnrMeJu_F_hTJ/w320-h213/wedding-4473467__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgyznHvvf1Ks3HZHZz4a-CLdxOIZx5nZ_Q5OpXwxDskVivUVxWH7VLJCn5w3VIAd2npsVYJluRTHWqS7P1okvqfezWL_WvURr1Nhhy4fkLg5FUJKWc0gTZyCmjRNQeE3csO7T47E-sC7KGuC5bZM7p03Dsg6YvWTj9lAKU_iX4Nhh-lnrMeJu_F_hTJ/s72-w320-c-h213/wedding-4473467__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2022/08/ganesh-chaturthi-kya-hai-kyu-manate-hai.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2022/08/ganesh-chaturthi-kya-hai-kyu-manate-hai.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content