Joint Term Insurance क्या है जानिए जरूर

Joint term insurance के द्वारा बचत करके पैसे को आसानी से जमा और विवाहित जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। Lic term insurance लोगों का विश्वनीय बीमा है

Joint Term Insurance Kya Hai Janiye Jarur

आज की भागमभाग जिंदगी में joint term insurance खूब फल - फूल रहा है। विवाहित युवकों को इसकी ज्यादा जरूरत पड़ रही है। इस मंहगाई के जमाने मे शादीशुदा जोड़े को अलग - अलग jeevan bima policy करने की बजाए दोनों को एक ही प्लान में सुरक्षा कवर दिया जाता है। ये सारी सुविधाएं संयुक्त बीमा पॉलिसी के अंतर्गत प्रदान की जाती हैं। इसके द्वारा आप और आपके पार्टनर दोनों एक ही प्रीमियम के द्वारा अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। आज के समझदार विवाहित लोग इस joint term insurance plan का सबसे ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। आइए इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं। 

Joint term insurance policy

Sanyukta bima policy kya hai

संयुक्त बीमा पॉलिसी में एक साथ दो व्यापारिक पार्टनर या पति - पत्नी दोनों को एक ही प्लान के अंतर्गत वित्तीय सुरक्षा कवर प्रदान किया जाता है। इसमें दो अलग - अलग इंश्योरेंस करवाने की जरूरत नही पड़ती है। यहां जीवन बीमा से संबंधित सारी सुविधाएं संयुक्त बीमा पॉलिसी के अंतर्गत प्राप्त होती हैं। जॉइंट टर्म इंश्योरेंस में आप स्वयं को और अपने जीवनसाथी की वित्तीय सुरक्षा कवर कर सकते हैं।

Joint Term Insurance Plan के प्रकार 

जॉइंट टर्म इंश्योरेंस मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

1 - Joint Term Insurance Plan 

इस प्लान में दो व्यक्ति (साझेदार या पति -पत्नी) का बीमा एकल प्रीमियम में किया जाता है। यह निश्चित अवधि के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह अवधि 10 से 30 वर्ष तक हो सकती है। Premium का निर्धारण उम्र और दोनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया जाता है। जो पॉलिसी कम आयु में होती है उस पर प्रीमियम की राशि कम चुकानी पड़ती है। इस संयुक्त बीमा में किसी एक साथी का देहांत हो जाता है तो दूसरे जीवित व्यक्ति को सम्पूर्ण कवर राशि का लाभ मिलता है।

Read Also :

• Term Insurance क्या होता है पूरी जानकारी

• इंडिया की Agriculture University के बारे में फुल जानकारी

2 - Joint Endowment Plan  

एंडोमेंट प्लान में कुछ सुविधाएं अलग से दी जाती हैं। इसमें बीमित व्यक्ति को जीवन सुरक्षा के साथ पैसा निवेश करने का विकल्प भी दिया जाता है। इसमें भी दो साझीदार या पति - पत्नी को वित्तीय सुरक्षा का लाभ दिया जाता है। यहां भी एक निश्चित समय के लिए इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। कई कंपनियां रिटायमेंट उम्र तक भी बीमा कवर देती हैं। रिटायरमेंट के बाद बीमित धारक को जो तय राशि मिलती है, इसी को एंडोमेंट कहते हैं। इस तरफ लोगों का विश्वास देखते हुए बहुत सी कंपनियों ने इस तरह की सुविधा प्रदान की योजना चालू कर रखी है।

Joint Term Insurance की विशेषताएं 

इसकी विशेषताओं पर नजर डालते हैं

दो एकल policy करने के बजाए जॉइंट टर्म पॉलिसी करना ज्यादा लाभदायक है।

इसमें प्रीमियम राशि का भुगतान कम करना पड़ता है। 

आप किसी भी plan में अपने पार्टनर या जीवनसाथी का नाम अपनी इच्छानुसार जोड़कर संयुक्त प्लान में बदल सकते हैं।

यदि किसी कारणवश अगर आपको अपने पार्टनर या जीवनसाथी का नाम हटवाना पड़े तो यह सुविधा भी मौजूद है

Best Joint Term Insurance के लाभ

कम प्रीमियम लागत

इस बीमा की सबसे अच्छी बात यह है कि इस premium को चलाने के लिए कम लागत की आवश्यकता पड़ती है। इसमें दो अलग - अलग प्रीमियम की बजाए एक ही भुगतान किया जाता है। यह अन्य पॉलिसी की अपेक्षा सस्ती पड़ती है, क्योंकि इसमें पहली किस्त ज्यादा जाती है। इसके बाद कम हो जाती है।  

लोन की कवर सुरक्षा

यदि आप अपने joint term insurance policy पर लोन का बीमा कवर प्रदान करना चाहते हैं तो यहां इस सुविधा का भी लाभ उठाया जा सकता है। दो व्यक्तियों में से किसी एक की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर insurance company की तरफ से मिलने वाला पैसा कर्ज या लोन चुकाने में पूरी तरह से मददगार साबित होगा। 

Read Also :

• AIEEE Exam क्या होता है न्यू जानकारी

• LLM Course कैसे करे फुल जानकारी

प्लान का लचीलापन होना

इसका लचीलापन बीमित व्यक्ति को अत्यधिक सुविधा प्रदान करता है। यहां जीवन बीमा पॉलिसी में व्यक्ति पहले एक plan ले सकता है। फिर यदि वह चाहे तो अपने जीवनसाथी का नाम भी जुड़वा सकता है। जीवन में यदि किसी वजह से तलाक जैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न होती है तो वह अपने जीवनसाथी का नाम हटवा भी सकता है।

इंश्योरेंस मैनेज करना आसान

Joint term insurance हमें वो सारी सुविधाएं देता है जो हमे एकल बीमा में मिलती है। दो अलग - अलग policy चलाने से बेहतर यह है कि जॉइंट टर्म प्लान चलाया जाए। दो की जगह एक पॉलिसी को मैनेज करना अत्यधिक आसान होता है।

सुरक्षा का सशक्त स्वरूप

इस policy में बीमित व्यक्ति को मजबूत रूप से सुरक्षा मिलती हैं। जब दो पति - पत्नी यह प्लान लेते हैं तो दोनों में से किसी एक कि आकस्मिक मृत्यु हो जाये और दूसरा स्वयं आत्मनिर्भर न हो। ऐसी स्थिति में दूसरे व्यक्ति को पूर्ण रूप से वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है।

एकल जीवन या संयुक्त जीवन टर्म योजना में किसे चुनें

इसको एक उदाहरण के द्वारा समझने की कोशिश करते हैं। यदि कोई 30 वर्ष का युवक 50 लाख का टर्म इंश्योरेंस लेता है तो उसे करीब 6000 रूपये वार्षिक प्रीमियम देना होगा। इसी तरह 27 वर्ष की औरत को 50 लाख के joint term insurance के लिए लगभग 4750 रूपये देने होंगे।

Read Also : 

• Bsc Biology के बाद क्या करें

• जल्दी करोड़पति कैसे बने 

यदि यही एकल बीमा करवाते तो इन्हें 50 लाख पर 10750 रूपये की रकम प्रीमियम के रूप में जमा करनी पड़ेगी। अगर ये 50 लाख का संयुक्त बीमा करते तो इन्हें डिस्काउंट के साथ 10 हजार में कुछ कम का सालाना भुगतान करना पड़ता है। इस तरह आपको 1000 रूपये की हर साल बचत होती है। इसकी मैच्योर अवधि कितने वर्षों की है, इसके आधार पर आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपको पूरी पॉलिसी में कितनी बचत होगी और कितना फायदा होगा।

आज के वर्तमान युग मे joint term insurance policy के द्वारा समय व पैसा दोनों की बचत की जा सकती है। आज के विवाहित समझदार लोग एकल बीमा की जगह पर संयुक्त टर्म योजना लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस सुविधा में नुकसान न होकर केवल लाभ हैं। जिन्हें हर इंसान पाना चाहता है। आज की एक बात यह भी सत्य है कि जीवन को खुशहाल व सुरक्षित बनाने के लिए बीमा करवाना बहुत ही जरूरी है। आज पढ़ा - लिखा या अनपढ़ कोई भी व्यक्ति इंश्योरेंस से अछूता नहीं है। इसलिए हमें अपने बच्चों व परिवार की खुशहाली के लिए joint term insurance जरूर करवाना चाहिए। 

हमारी ये पोस्ट कैसी लगी। हमें उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर से सम्बंधित कोई समस्या या problem हो तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। यदि आप हमें करियर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहते हैं या कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें safaladda@gmail. com  पर भेज सकते हैं।

Popular Post :

  Delhi Best Collage जो करियर बना दे

  NPS Registration कैसे करे पूरी जानकारी

  Orthodontics कैसे बने 

  पढ़ने के लिए बेस्ट Australia University

  Crane Operator कैसे बने पूरी जानकारी

  Vclip app से पैसे कमाने की फुल जानकारी

  Best University of Sydney MBA for Indian in hindi 

  Plastic Engineering की पूरी जानकारी हिंदी में  

  Makeup Artist कैसे बनें

  Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 

  News Anchor बनने की पूरी जानकारी हिन्दी में 

  Chemical Engineer कैसे बना जाये










COMMENTS

Name

Apps,18,Business,20,Career,141,College,4,Education,123,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,136,Sarkari naukri,13,Scholarship,5,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: Joint Term Insurance क्या है जानिए जरूर
Joint Term Insurance क्या है जानिए जरूर
Joint term insurance के द्वारा बचत करके पैसे को आसानी से जमा और विवाहित जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। Lic term insurance लोगों का विश्वनीय बीमा है
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEinS-i6zbx6R3c_wV30Sdjzf93VfaE0HjINNk0dL2WouS9ZJOour8gtfF4mxTEE1K7uS3OhRnRSC7wPGZzyjK9vFxA41t-mGZWUlgyFBW3-IH3v-PFrF6nAiCbi2qLdZgtfiYFGLrrClZs/w320-h240/family-2073604__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEinS-i6zbx6R3c_wV30Sdjzf93VfaE0HjINNk0dL2WouS9ZJOour8gtfF4mxTEE1K7uS3OhRnRSC7wPGZzyjK9vFxA41t-mGZWUlgyFBW3-IH3v-PFrF6nAiCbi2qLdZgtfiYFGLrrClZs/s72-w320-c-h240/family-2073604__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2021/07/joint-term-insurance-kya-hai-janiye-jarur.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2021/07/joint-term-insurance-kya-hai-janiye-jarur.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content