Emitra क्या है इसके फायदे जरूर जाने

Emitra राजस्थान सरकार की एक बहुत ही अच्छी पहल है। इसके द्वारा जनता को सरकारी कागज बनवाने के लिए दर - बदर भटकना नही पड़ेगा। emitra job के जरिये लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है।

Emitra kya hai iske fayde jarur jane

राजस्थान सरकार ने emitra के जरिये आम नागरिक को सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की है। emitra seva के द्वारा जनता को किसी प्रमाण पत्र के लिए दर - बदर भटकने की जरूरत नही है। इस योजना के द्वारा आप कोई भी प्रमाण पत्र बड़ी ही आसानी से एक ही जगह पर बनवा सकते हैं। राजस्थान सरकार ने 33 जिलों में इसकी शुरुआत की है।

Emitra service

Emitra kya hota hai

आप सोच रहे होंगे कि ई-मित्र में क्या होता है ? तो देखिए राजस्थान सरकार ने आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए, उन्हें एक ऐसी सुविधा दी है। जिसके अंतर्गत लोग अपना कोई भी सर्टिफिकेट एक ही जगह पर आसानी से बनवा सकते है। इसमे आप जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि बनवा सकते हैं। इसके अलावा बिजली बिल, पानी बिल व विभिन्न परीक्षाओं की फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Emitra के लिए योग्यता

इसका पंजीकरण पाने के लिए व्यक्ति के पास कुछ आवश्यक योग्यता का होना बहुत जरूरी है। तभी वह इसका केंद्र खोल सकता है। इसकी योग्यता आप सभी जान लीजिए।

कम से कम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग आनी चाहिए।
कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है।
इंटरनेट की भी जानकारी होनी चाहिए।
आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
सभी तरह के फॉर्म भरने का ज्ञान होना आवश्यक है।

Read Also :

• NIT University की कम्पलीट जानकारी

• NIT क्या है इसमे एडमिशन कैसे ले

• Exam me dar लगे तो क्या करे

Emitra seva लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

इसे खोलने के लिए व्यक्ति के पास कुछ जरूरी सरकारी कागजों का होना बहुत ही जरूरी है। तभी वह इसके योग्य माना जाता है।

10वीं की मार्कशीट
4 पासपोर्ट साइज फोटो
पैन कार्ड
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
चरित्र प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
100-100 रूपये के 2 स्टाम्प पेपर

Emitra के कार्य

इस सेवा के द्वारा बहुत सारे काम एक ही जगह पर किये जाते है। इसके जरिये सरकारी कागज या बिल भरने जैसे कई कार्य किये जाते हैं।

पेन कार्ड
आधार कार्ड
राशन कार्ड
वोटर कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
जाति प्रमाण-पत्र
आय प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण-पत्र
विवाह प्रमाण-पत्र
जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र
बिजली बिल
पानी का बिल
गैस बिल भुगतान
रोजगार के लिए आवेदन
परीक्षाओं के फॉर्म भरना

आवश्यक सामान

ई-मित्र खोलने के लिए ज्यादा सामान न खरीदते हुए कुछ जरूरी सामान तो आपको खरीदने ही पड़ेंगे।

कंप्यूटर
इंटरनेट कनेक्शन
प्रिंटर
स्कैन मशीन
लेमिनेशन मशीन
बाइंडिंग मशीन
बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर

ये सारा सामान आपको खरीदना जरूरी है। इनके बगैर आपका काम नही चल सकता है। इसमे लगभग 50000 रूपये का खर्चा आ सकता है। इतना करने के बाद आपकी ठीक - ठाक इनकम चालू हो जाएगी।

Read Also :

• Loco Pilot Exam की तैयारी कैसे करे

• Bsc Biology के बाद क्या करें

• जल्दी करोड़पति कैसे बने

ई-मित्र से कितनी कमाई होती है 

इससे कमाई की बात की जाए तो यह लोकेशन पर डिपेंड करता है कि वहां कितने लोग सरकारी कागजों का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही आपके अंदर काम को जल्दी करने की कितनी क्षमता है। आज के समय मे हर इंसान टाइम की बचत चाहता है और अपने काम को जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहता है। फिर भी आज के समय में डिमांड को देखते हुए 25000 से 40000 रूपये कमाये जा सकते है।

ई-मित्र केंद्र कहां खोले 

ई-मित्र खोलने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत ही आवश्यक है। इसे आप ऐसी जगह खोले जहां पर जनसंख्या ज्यादा हो, जहां बहुत सारे लोग रहते हो। जिससे आपके पास ज्यादा काम आए और आप अत्यधिक कमाई कर सके।

इसके अलावा आप किसी कोचिंग या स्कूल के पास भी खोल सकते है। यहां भी पढ़ने वाले बच्चे किसी न किसी काम के लिए आते रहते हैं। यहां भी अच्छी इनकम होने के चांस ज्यादा रहते है।

आप किसी तहसील या आरटीओ ऑफिस के पास भी खोल सकते हैं। यहां भी हजारों लोग डेली आते हैं और सरकारी कागजों की फोटो कॉपी और लेमिनेशन करवाते है। इस तरह आप भी सही जगह ढूंढ कर ये सेवा चालू कर सकते हैं।

आप और हम सभी लोग emitra job के द्वारा एक अच्छा रोजगार पा सकते हैं और जिसने भी इस फील्ड में कदम बढ़ाया है। उसे एक अच्छा व आसान बिजनेस मिला है। जब कोई सरकार हमें कोई सुविधा दे रही है तो हमें पूरी जानकारी के साथ इसका लाभ उठाना चाहिए। आज के समय में नौकरियां बहुत कम रह गई है। इंसान को जीवन जीने के लिए कोई न कोई काम - धंधा तो करना ही पड़ेगा। तो क्यों न ई-मित्र बनकर अपना बिजनेस सेट किया जाये। यदि आपको जानकारी है तो emitra बनकर बेरोजगार होने से बचिए तथा इसके जरिये एक अच्छा रोजगार पाइये।

हमारी ये पोस्ट कैसी लगी। हमें उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर से सम्बंधित कोई समस्या या problem हो तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। यदि आप हमें करियर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहते हैं या कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें  safaladda@gmail. com  पर भेज सकते हैं।

Popular Post :

  Aviation में करियर कैसे बनाया जाये

  Lockdown के बाद क्या बिजनेस करे 


  Yono Sbi App क्या है इसे use कैसे करे 

  Water Supply का बिजनेस कैसे करे 

  Delhi University की पूरी List जाने एडमिशन के लिए

  Best University of Sydney MBA for Indian in hindi 

  Makeup Artist कैसे बनें

  Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 

  News Anchor बनने की पूरी जानकारी हिन्दी में 






















COMMENTS

Name

Apps,18,Business,20,Career,139,College,4,Education,123,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,36,Religious,1,Safal Adda,133,Sarkari naukri,13,Scholarship,4,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: Emitra क्या है इसके फायदे जरूर जाने
Emitra क्या है इसके फायदे जरूर जाने
Emitra राजस्थान सरकार की एक बहुत ही अच्छी पहल है। इसके द्वारा जनता को सरकारी कागज बनवाने के लिए दर - बदर भटकना नही पड़ेगा। emitra job के जरिये लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjV0iX_MEs_90HSWAEoFr6_Q24iT3cMgWz8BIoj4c1fkegz4QvMnUru_Zyh9abUoO1m-sa_bYCYabLu6Wv5LnXK-Z0EELiingx6zrxSUstasGD4q6ai3z-5EXcjbj9bD6Blc9hDyKtFPLA/s320/africa-2363371__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjV0iX_MEs_90HSWAEoFr6_Q24iT3cMgWz8BIoj4c1fkegz4QvMnUru_Zyh9abUoO1m-sa_bYCYabLu6Wv5LnXK-Z0EELiingx6zrxSUstasGD4q6ai3z-5EXcjbj9bD6Blc9hDyKtFPLA/s72-c/africa-2363371__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2020/08/emitra-kya-hai-iske-fayde-jane.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2020/08/emitra-kya-hai-iske-fayde-jane.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content