NCC करने के secret फायदे

NCC क्या है ? आपने कभी सोचा। नही सोचा तो जान लीजिए कि ncc training करने से पुलिस में और फौज में सरकारी नौकरी लगने के चांस बढ़ जाते हैं। अन्य नौकरियों में भी इसके फायदे मिलते हैं।

NCC karne ke fayde puri jankari

NCC क्या होती है ? ये एक ऐसा प्रशिक्षण एक ऐसी ट्रेनिंग है,
जिसके बारे में आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा। एनसीसी एक सैन्य प्रशिक्षण होता है जो कि स्टूडेंट को पढ़ाई के साथ - साथ दिया जाता है। फौज में भर्ती होने के लिए ncc guideline की भूमिका निभाती है। इसे करने से विद्यार्थी को बहुत लाभ मिलता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते है।

NCC ke fayde kya hai


NCC training

NCC की महत्वपूर्ण जानकारी

Ncc full form की बात की जाए तो इसका पूरा नाम national cadet corps है, जिसे हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर कहा जाता है। इसकी स्थापना आजादी के पश्चात की गई।

भारत मे एनसीसी की स्थापना 16 अप्रैल 1948 में राष्ट्रीय अधिनियम के तहत हुई।

एनसीसी दिवस हर वर्ष नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है।

इसका ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना है। यह लाल, नीला और आसमानी रंग का मिश्रण है।

इसका लाल रंग थल सेना, नीला वायु सेना और आसमानी नौसेना को दर्शाता है।

इसका मुख्य सूत्र व मोटो "एकता और अनुशासन" है।

राष्ट्रीय स्तर पर ये ये रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। इसके साथ ही इसकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्य करती है।

इसके अंतर्गत केडिट को दो साल में एक कैम्प करना जरूरी होता है। इससे वह घर से दूर रहना सीखता है।

इसकी ट्रेनिंग लेने के लिए अलग से कोई संस्थान नही होता है, बल्कि स्कूल व कॉलेजो में पढ़ाई के साथ करायी जाती है।

Read Also :

• Morning Business Ideas कम पैसो में ज्यादा फायदा

• CMA Exam full details एक बेहतरीन करियर की जानकारी

• Horticulture course में करियर कैसे बनाये

NCC Song

इसका वर्तमान गीत "हम सब भारतीय हैं" है। इससे पहले एनसीसी सोंग "कदम मिला के चल" था। 1982 में सुदर्शन फाकिर द्वारा लिखित "हम सब भारतीय हैं" को अपनाया गया। जिसे इंग्लिश में "we are all indians" कहा जाता है। यह गीत हर केडिट को याद रखना जरूरी होता है। यह हमें आपस मे भाईचारा और प्रेमभाव बढ़ाने का संदेश देता है। इसके साथ ही भेदभाव की भावना को समाप्त करने में भी सहायक है। इस गीत के  लेखक सुदर्शन फाकिर है। इन्हें इसके लिए पुरस्कार भी मिल चुका है।

NCC certificate के फायदे

इसके तीन सर्टिफिकेट A, B और C होते हैं। तीनो certificate के द्वारा आपकी सरकारी बहुत ही जल्दी लग सकती है, क्योंकि इनके द्वारा उम्मीदवार का सेलेक्शन कम नम्बरों से भी हो सकता है। इस कारण छात्र इसे करना पसंद करते हैं।

A Certificate

इसका ए सर्टिफिकेट 15 साल से कम आयु के स्टूडेंट प्राप्त कर सकते है। ये दो वर्ष का ट्रेनिंग कोर्स होता है। जो लोग 9th में पढ़ते हैं वो लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के साथ ये प्राप्त किया जा सकता है।

B Certificate

17 साल तक की आयु के छात्र 11वीं में प्रवेश लेने के साथ बी सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया जाता है। ये भी दो वर्षीय कोर्स है। इंटरमीडिएट होने के साथ - साथ ये सर्टिफिकेट पाया जा सकता है।

C Certificate 

ग्रेजुएशन करने के साथ - साथ इसका सी सर्टिफिकेट पाया जा सकता है। सरकारी नौकरी, अर्द्धसैनिक बल और सेना में भर्ती होने पर छात्र को इन प्रमाण पत्र का बोनस लाभ मिलता है।

Read Also :

• Bsc Biology के बाद क्या करें

• जल्दी करोड़पति कैसे बने

• Meesho app से पैसे कमाने का नया तरीका

सर्टिफिकेट ए वालो को लिखित परीक्षा में 5%, बी वालो को 8% तथा सी वालो को 10 % अंक का लाभ प्राप्त होता होता है। इन सर्टिफिकेट का सबसे ज्यादा फायदा अर्धसैनिक बल और फौज की नौकरी में ज्यादा प्राप्त होता है। इस ट्रेनिंग को करने के बाद थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनो जगह लाभ उठाया जा सकता है।

NCC का महत्व

इसके महत्व पर नजर डालें तो इसका निर्माण छात्रों में देश के प्रति सेवा भाव को जाग्रत करने के लिए किया गया है। इसके साथ ही एकता और अनुशासन को बनाये रखने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। लोगो मे दूसरों की मदद की भावना को जगाना और छात्रों को सेना में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

अब आप जान गए होंगे कि ये हमारे जीवन में कितना महत्व रखती है। एक तरह से ये भी कहा जा सकता है कि ये हमें आपस मे जोड़ने का काम भी करती है। स्टूडेंट देश का भविष्य होते है। उन्हें जो सिखाएंगे वो वही सीखते हैं। इसलिए युवाओ को इसके द्वारा देश के प्रति सम्मान का पाठ पढ़ाया जाता है। यदि आप पुलिस में या फौज में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले ncc benefits को समझिए और इसे जॉइन करिये। तभी आप सही दिशा में तरक्की पा सकते है।

हमारी ये पोस्ट कैसी लगी। हमें उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। यदि करियर से सम्बंधित कोई समस्या या problem हो तो आप हमें comment के द्वारा पूछ सकते हैं। यदि आप हमें करियर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहते हैं या कोई गेस्ट पोस्ट भेजना चाहते हैं तो आप हमें  safaladda@gmail. com  पर भेज सकते हैं।

Popular Post :

  Biotechnology में करियर कैसे बनाया जाये

  Company Secretary बनने के लिए क्या करे

  Radiography में करियर बनाकर लाखों कमाये

  GLA University बेस्ट करियर कोर्स की जानकारी यहां पाये



  Language Courses in Delhi University information in hindi 

  Makeup Artist कैसे बनें

  Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 

  News Anchor बनने की पूरी जानकारी हिन्दी में 

  Chemical Engineer कैसे बना जाये

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. Abi me 11th class ki annual exam dene wala hu kya me B certificate ke liye apply kr skta hu?

    ReplyDelete

Name

Apps,18,Business,20,Career,139,College,4,Education,121,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,133,Sarkari naukri,13,Scholarship,4,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: NCC करने के secret फायदे
NCC करने के secret फायदे
NCC क्या है ? आपने कभी सोचा। नही सोचा तो जान लीजिए कि ncc training करने से पुलिस में और फौज में सरकारी नौकरी लगने के चांस बढ़ जाते हैं। अन्य नौकरियों में भी इसके फायदे मिलते हैं।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiK7TJEXchvUT7ctwNvnNV2rorPAeWQea9d0u4_OTyj6D8khzx8zRUQH-I-ikojF7Cy8lXefn9tZxTVBNoqPEsfJ4BNq5Yvar-GNXlQaFKhEyazRD9m01FFcNYNX1p3nVmvhbcE69LsW4A/s320/ncc-2579229__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiK7TJEXchvUT7ctwNvnNV2rorPAeWQea9d0u4_OTyj6D8khzx8zRUQH-I-ikojF7Cy8lXefn9tZxTVBNoqPEsfJ4BNq5Yvar-GNXlQaFKhEyazRD9m01FFcNYNX1p3nVmvhbcE69LsW4A/s72-c/ncc-2579229__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2019/10/ncc-karne-ke-secret-fayde.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2019/10/ncc-karne-ke-secret-fayde.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content