Cinematography Course से बनाये खुशहाल करियर

Cinematography course एक ऐसी पढ़ाई जो आपको जीवन में नाम शौहरत और पैसा तीनों चीज देगी। जी हां सिनेमेटोग्राफी एक ऐसा कोर्स है जिसके द्वारा बड़ी इज्जत के साथ जीवन जिया जा सकता है।

Cinematography course एक ऐसी पढ़ाई जो आपको जीवन में नाम शौहरत और पैसा तीनों चीज देगी। जी हां सिनेमेटोग्राफी एक ऐसा कोर्स है जिसके द्वारा बड़ी इज्जत के साथ जीवन - यापन किया जा सकता है। आजकल के युवाओं में सेल्फी लेने का और फोटो खींचने का बहुत शौक होता है। ऐसे लोगों के लिए यह एक बेस्ट करियर ऑप्शन है। इसमें आज भी स्कोप है और भविष्य में भी अच्छा स्कोप रहेगा। ये cinematography course करके आपको फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा और फिल्मों में तो हर कोई काम करना चाहता है। क्योंकि फिल्मों में बेशुमार पैसा है। इसके द्वारा एक सम्पूर्ण जीवन जिया जा सकता है। लेकिन अब सवाल ये उठता कि cinematographer कैसे बना जाए ? इसके लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस पोस्ट में सिनेमेटोग्राफर बनने की पूरी जानकारी दे रहे हैं। जो आपके लिए helpfull सबित होगी। तो आइये जानते है कि cinematographer कैसे बना जाए ?

Cinematography course in india

सिनेमेटोग्राफी क्या है

बहुत से लोग नही जानते हैं कि सिनेमेटोग्राफी क्या होती है। इसको हिंदी में छायांकन कहते हैं। इसमे कैमरे के द्वारा चित्रों को आकर्षक बनाया जाता है। ताकि फ़िल्म देखने मे प्राकृतिक लगे। इसमे कैमरे के द्वारा वीडियो को सजीव और असली रूप दिया जाता है।


Cinematography course के लिए योग्यता

इसे करने के लिए आपका 12वीं पास होना बहुत ही जरूरी है। तभी आप इसे कर सकते हो। यदि आपको हाई लेबल का कोर्स करना है तो आपका ग्रेजुएशन में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके बाद कोई भी course किया जा सकता है।

Cinematography course

सिनेमेटोग्राफर बनने के लिए course कई तरह से किये जा सकते हैं। इसको डिप्लोमा और शॉर्ट टर्म के द्वारा किया जा सकता है। इसके अलावा सर्टिफिकेट और पीजी कोर्स भी किये जा सकते है।

B.Sc. Cinema Diploma in
Cinematography

ये 3 साल का होता है। ये 12वीं पास करने के बाद किया जाता है। ये बैचलर डिग्री कोर्स है। इसमें एक तरह से सिनेमेटोग्राफी की स्नातक पढ़ाई होती है। इसमे इसके बारे में पूरी तरह से सिखाया जाता है।

M.Sc. Cinema PG Diploma in Cinematography

इसे करने के लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी होता है। तभी इसमे प्रवेश मिलता है। इसकी अवधि 2 साल है। ये मास्टर डिग्री कोर्स है। ये एक उच्च स्तरीय डिग्री है।

 इसे भी पढ़े :

•  जीवन मे सफलता ( success Life )  पाने के तरीके

•  जल्दी करोड़पति कैसे बने 

Diploma in Camera & Lighting Techniques

ये डिप्लोमा करने के लिए ग्रेजुएशन अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिये। ये एक साल में पूरा किया जाता है। यहां कैमरे का सम्पूर्ण ज्ञान दिया जाता है। इसके साथ ही वीडियो संबंधित जानकारी भी दी जाती है।

Camera & Lighting Techniques

ये short term course है। ये बड़ी ही आसानी से किये जा सकते है। ये 3 महीने या 6 महीने के होते हैं। ये कम पैसो में कम समय मे किये जा सकते हैं। ये पार्ट टाइम जॉब के साथ भी किये जा सकते हैं।

Cinematography course के बाद करियर 

Cinematography course करने के बाद आप फिल्मो में सिनेमेटोग्राफर बन सकते हैं। फिल्मो में काम करना कोई छोटी बात नही है। ये एक बहुत बड़ी बात है। यहां आपको एक फ़िल्म में सिनेमेटोग्राफी करने के लाखों रुपये मिलेंगे। इसी तरह से आपको फिल्मो में मिलता जाएगा और आप आसमान की बुलंदियों को छूएंगे। इसके अलावा   आप अपना स्टूडियो भी खोल सकते हैं। यहां दूसरो को सीखना या बड़ी - बड़ी कंपनियों के लिए जॉब वर्क कर सकते हैं। यहां भी बेशुमार पैसा मिलता है।

Cinematography course की फीस 

सिनेमेटोग्राफी का एक अच्छा कोर्स करने के लिए आपको एक लाख से सवा लाख तक खर्च करने पड़ सकते हैं। ये थोड़ा महंगा है, लेकिन यहां future बहुत अच्छा बनाता जा सकता है। यदि आप शार्ट टर्म कोर्स करते है तो इसके लिए 50 हजार से 75 हजार तक का खर्चा आ सकता है। ये एक छोटा course होने के कारण इनको महत्त्व कम दिया जाता है। इसलिए हमारे अनुसार सिनेमेटोग्राफर बनने के लिए कम से कम एक साल या दो साल का डिप्लोमा करना जरूरी है।

  इसे भी पढ़े :

  • Tea Testing में करियर का नया ऑप्शन 

  • News Anchor बनने की पूरी जानकारी हिन्दी में 

 Cinematography course के इंस्टिट्यूट

हम आपको india के बेस्ट इंस्टिट्यूट के बारे में बता रहे हैं। यहां से course करके निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

• Government Film & Television Institute
  Bengaluru, Karnataka

• Center for Research in Art of Film and           Television (CRAFT), New Delhi

• Satyajit Ray Film and Television Institute
  Kolkata , West Bengal

• Biju Patnaik Film and Television Institute
  Cuttack, Odisha

• Digital Academy The Film School
  Mumbai, Maharashtra

Indian famous cinematographer

अब हम आपको भारत देश के कुछ प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर के नाम बताते हैं, जिससे आप भी सिनेमेटोग्राफी के बारे में अंदाजा लगा सके और इसको सही से जान सकते हैं।
Sudeep Chatterjee
Ravi K. Chandran
Santosh Sivan
Anil Mehta
P. C. Sreeram
Ravi Varman
Rajeev Ravi
Binod Pradhan

सुदीप चटर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर हैं जिन्होंने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी,  धूम 3, गुजारिश,  चक दे इंडिया,  डोर और इकबाल जैसी सफल फिल्मो में काम किया है। ये आज के छाए हुए सिनेमेटोग्राफर हैं।

रवि के चंद्रन  इन्होंने भी बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया है। इन्होंने विरासत, दिल चाहता है, युवा, पहेली, ब्लैक, फना और सावरिया फिल्मो में काम करके से सभी का मन मोह लिया।

अनिल मेहता जी भी कई फिल्मो में सिनेमेटोग्राफी करके फिल्मो को आकर्षक रूप दिया और फिल्मो को सुपरहिट कराया। इन्होंने खामोशी, लगान, साथिया, वीर-जारा, जब तक है जान, आजा नचले और हम दिल दे चुके सनम फिल्मो में काम किया है।

राजीव रवि जी भी बहुत बड़े सिनेमेटोग्राफर हैं। इन्होंने चांदनी बार, हाल-ए-दिल, देव डी, गुलाल, गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट-1, गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट-2, बॉम्बे टॉकीज, बॉम्बे वेलवेट और उड़ता पंजाब जैसी कई फिल्मों में काम करके हमे भरपूर मनोरंजक फिल्में दी हैं।

तो दोस्तों यह थी सिनेमेटोग्राफर बनने की पूरी जानकारी। हमें उम्मीद है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ये कोर्स करने में आपको कोई भी कैसी भी परेशानी नहीं होगी। देखिए दोस्तों यह एक बहुत ही अच्छी करियर लाइन है। इसमें पैसा, नाम, शोहरत सब कुछ है। यह course करके आप एक अच्छे सिनेमेटोग्राफर बन सकते हैं। बॉलीवुड में हर साल कई नई चेहरे आते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हैं। जिसकी मेहनत और किस्मत बुलंद होती है, उनको जीवन में सफलता जरूर मिलती है। इसलिए हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, फिल्मों में काम पाना, फिल्मों में काम करना यह कोई कठिन या मुश्किल काम नहीं है। बस अपने अंदर टैलेंट होना चाहिए तभी आप फिल्मों में काम कर सकते हैं। तो अब आप cinematography course करके अपना एक सुनहरा भविष्य बना सकते हैं और अपने जीवन जा आनंद ले सकते हैं।

ये पोस्ट आपको कैसी लगी ? हमें जरूर बताये। यदि आपको कोई Question पूछना हो तो आप हमें Comment के द्वारा पूछ सकते हैं। हम आपकी problem को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

 Releted Post : 

  Polytechnic कोर्स की full detail हिन्दी में 

 Chemical Engineer कैसे बना जाये

 ऐसे Up Govt Departments जहां नौकरी के        chance हैं ज्यादा 

  Phd के बारे में जानकारी  

  Government job selection में pass कैसे हो

 Online Library के बारे में जरूर जानें

  Police बनने की पूरी जानकारी जानें

  Science Stream से करियर कैसे बनायें

  Biology Stream में शानदार करियर बनाये 

 Career Option in Commerce Stream के       बारे में जानें

  Art Stream Courses से बनाये लाजवाब करियर 

 Agriculture Course में हैं हजारों करियर ऑप्शन   जरूर पढ़ें 

COMMENTS

BLOGGER: 1

Name

Apps,18,Business,20,Career,139,College,4,Education,121,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,133,Sarkari naukri,13,Scholarship,4,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: Cinematography Course से बनाये खुशहाल करियर
Cinematography Course से बनाये खुशहाल करियर
Cinematography course एक ऐसी पढ़ाई जो आपको जीवन में नाम शौहरत और पैसा तीनों चीज देगी। जी हां सिनेमेटोग्राफी एक ऐसा कोर्स है जिसके द्वारा बड़ी इज्जत के साथ जीवन जिया जा सकता है।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjmgHD7huTNwMcmc4v-A-H7gjsHnROu5KIAavsGbmoAapjuMgMZ_rSTkBQcah8mxYvAc-uoqvHIdWBh4qCmw_v0nLKSOMWqsaTIilxqcou3U4DZ3Qjw6aXobpnMQx3MdCSc9grW850EBmQ/s320/shooting-182495__480.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjmgHD7huTNwMcmc4v-A-H7gjsHnROu5KIAavsGbmoAapjuMgMZ_rSTkBQcah8mxYvAc-uoqvHIdWBh4qCmw_v0nLKSOMWqsaTIilxqcou3U4DZ3Qjw6aXobpnMQx3MdCSc9grW850EBmQ/s72-c/shooting-182495__480.png
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2018/05/cinematography-course-make-success-career.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2018/05/cinematography-course-make-success-career.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content