जल्दी करोड़पति कैसे बने

करोड़पति कैसे बने ? दोस्तों ये एक ऐसा question है जिसे हर हर इंसान अपने आप से जरूर पूछता है। आप और हम भी पूछते है। लेक...

करोड़पति कैसे बने ? दोस्तों ये एक ऐसा question है जिसे हर हर इंसान अपने आप से जरूर पूछता है। आप और हम भी पूछते है। लेकिन इसका जवाब हमारे पास कुछ नहीं होता है। हम अपने आपको ये कहकर तसल्ली देते रहते है कि करोड़पति बनना उसकी किस्मत में था जो कि वह बन गया। लेकिन हमारी किस्मत में अमीर लिखा ही नहीं है जिस वजह से हम बहुत कोशिश करने के बाद भी अमीर नहीं बन पा रहे है। करोड़पति कैसे बने इसके  बारे में हर कोई जानना चाहता है। करोड़पति बनने के लिए भी मेहनत के साथ-साथ दिमाग का सही तरह प्रयोग करना होता है। तब कही जाकर ये सपना पूरा होता है। ज्यादा पैसा कमाने के लिए इंसान को शुरुआत में बहुत ही कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। पैसा ज्यादा से ज्यादा कमाना और उसको संभालना ये सब सही से मैनेज करना सीखना पड़ता है।

Crorepati banne ka tarika


करोड़पति कैसे बने 

धनवान बनना सभी चाहते है। लेकिन धनवान व्यक्ति पैसे को किस तरह मैनेज करते है ? किस तरह इन्वेस्ट करते है ? ये सीखना भी बहुत जरूरी है। सही इन्वेस्ट करने से पैसा और अधिक बढ़ेगा। जोकि आपको जल्दी अमीर बनने में मदद करेगा।

दूसरी बात यह है कि आप नौकरी करके कभी भी करोड़पति नहीं बन सकते हो, क्योकि नौकरी वाला महीने भर की सैलरी पर डिपेंड रहता है। टाइम से ड्यूटी जाना और टाइम से घर वापस आना उसका यही चलता रहता है। करोड़पति कैसे बने, बनना है या नहीं इस बारे में यह सोच ही नहीं पाते है। नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट हाल दोनों का एक जैसा रहता है। और हां एक बात और वो ये है कि नौकरी करने वाला व्यक्ति नौकरी के द्वारा अपनी पूरी जिंदगी में एक करोड़ रुपये नहीं कमा सकता है। वो कैसे देखिये और समझने की कोशिश करिये।

हम नौकरी करने वालो की सैलरी 25000 monthly मान लेते है। अब देखिये 
25000 × 12 = 300000 एक साल की कमाई

नौकरी करने की समय अवधि ज्यादा से ज्यादा 30 साल, क्योंकि 25 वर्ष की उम्र से वह नौकरी करना शुरू करता है और अधिक से अधिक 55 वर्ष तक नौकरी कर सकता है। पैसा कमाने की समय अवधि 30 साल रहेगी।
अब देखिये एक साल की कमाई 300000 रुपये
300000 × 30 = 9000000 जिंदगी भर की कमाई

पूरी जिन्दगी में 90 लाख कमाये बताओ नौकरी करके आप करोड़पति कैसे बने। मान लो मैं आपकी तनख्वाह 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार मान लूँ तो आप 40000 × 12 = 480000 एक साल की कमाई
480000 × 30 = 13400000 जिंदगी भर की कमाई

अब ये तो है नहीं आप जिंदगी भर पैसे कमाते रहेंगे और उन्हें खर्च नहीं करेंगे। जिस तरह से इंसान पैसा कमाता उसी तरह वह खर्च भी होता है।
अब आपने अपनी शादी की उसमे पैसा खर्च किया। फिर बच्चे हुए उसमे खर्च, इसके बाद बच्चों की परवरिश में खर्च। बच्चों की पढाई में खर्च, बेटे का नौकरी या बिजिनेस सेट करने में खर्च। फिर बच्चों की शादी में खर्च। तो ये तो थे मोटे-मोटे खर्च इसके अलावा बीमारी परेशानी और अपने खाने-पीने व शौक-मौज में भी पैसा खर्च होता है। इस तरह से जिस तरह पैसा इंसान के पास आता है उसी तरह चला भी जाता है। ये अर्थव्यवस्था का नियम है। ऐसे में आप करोड़पति कैसे बने ?

यदि आप करोड़पति इंसान बनना चाहते है तो इसका एक सीधा रास्ता है और वो है कि आप बिजनेस करिये। सिर्फ बिजिनेस व्यापार के द्वारा ही आप जल्दी अमीर बन सकते हो। हां मैं ये भी मानता हूँ कि जिंदगी में व्यापार एक - दो साल घाटा भी देता है। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि जब व्यापर घाटे में चलता है तो आप अपने काम में लगे रहे घबराये नहीं, क्योंकि यही बिजिनेस आपका सारा घाटा एक झटके में पूरा करेगा। ज्यादा से ज्यादा लाभ देगा। बस आपको डटे रहना है। आपको कठोर परिश्रम पूरी ईमानदारी व लगन के साथ एक लक्ष्य बनाकर करना है। मेरी तरफ से करोड़पति कैसे बने सवाल का सही और उचित जवाब यही है।

जल्दि करोड़पति बनने का एक दूसरा और सबसे अच्छा रास्ता ये है कि आप सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा ले। करोड़ रुपये जीत कर करोड़पति बने। इसमें आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इसके द्वारा आप जल्दी अमीर बन सकते हो। खैर ये एक अलग बात ठहरी, लेकिन ये भी एक रास्ता है।

  इसे भी पढ़े : 



करोड़पति कैसे बने इसे समझे 

यदि आप वास्तव में करोड़पति कैसे बने ? इसके बारे सोचते है और आप करोड़पति बनना चाहते है तो आपको नौकरी छोड़कर बिजनेस ही करना पड़ेगा। इसके साथ आपको कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। तभी आप जल्दी करोड़पति बन सकते हो।

देखिये एक कहावत है "लक्ष्मी चंचल होती है" इसका अर्थ ये होता है कि लक्ष्मी एक जगह ज्यादा देर तक नहीं टिकती है। इंसान इसे ज्यादा समय तक अपने पास नहीं रख सकता है। इसलिये जब आपके पास पैसा आये तो आप उसे किसी न किसी अच्छे काम में लगाते रहिये। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पैसा अपने आप खर्च होने का रास्ता बना लेता है। और वह किसी न किसी तरह किसी भी परेशानी के द्वारा या बीमारी के द्वारा आपके हाथ से निकल जायेगा। इसे आप रोक नहीं पाओगे और आप ये सोचते रह जाओगे कि करोड़पति कैसे बने? इसलिए बेहतर यही है कि इसे आप स्वयं अपनी इच्छा से किसी अच्छे काम के लगा कर खर्च कर दीजिए। परेशानी का कोई एक रूप नहीं होता है। परेशानी ऐसी-ऐसी आ जाती है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। और हर परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपका पैसा खर्च होगा।

करोड़पति कैसे बने इनसे सीखो 

मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी, पल्लोजी मिस्त्री, कुमार मंगलम बिरला, शिव नादर, दिलीप शंघवी, लक्ष्मी निवास मित्तल इत्यादि ऐसे कई नाम है जोकि अरबपति बनकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन इन सब में एक बात कॉमन है कि ये सब बिजिनेस करके ही अमीर बने है। ये करोड़पति कैसे बने हमें इनसे सीख लेनी चाहिए, प्रेरणा लेनी चाहिए।

इसलिए यदि आप अब भी सोच रहे है कि करोड़पति कैसे बने तो आप सबसे पहले नौकरी छोड़कर कोई बिजिनेस शुरू करे। उस बिजिनेस के लिए आप दिन-रात एक कर दीजिए। आपको दिमागी व शारीरिक दोनों मेहनत करनी पड़ेगी। एक बात ये भी है यदि आप सोचे कि व्यापार में आप महीने दो महीने में ही success हो जाओगे। तो ये आपका सोचना गलत होगा। क्योंकि कामयाब होने में भी समय लगता है। इसलिए आप समय के साथ चलिये और समय के अनुरूप मेहनत कीजिये। करोड़पति कैसे बने इस तरफ ध्यान मत दीजिये। बस मन लगाकर मेहनत करते रहिए। आपकी मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी।

मैं आशा करता हूँ की आपको हमारी ये पसंद आयी होगी। यदि आपको कोई Question पूछना हो तो आप हमें Comment के द्वारा पूछ सकते हैं।

Read Also : 










COMMENTS

BLOGGER: 18
  1. Sir business kare kis products ka kare jisse jald hi karod pati ban sake
    Thanks 👍👍

    ReplyDelete
    Replies
    1. Jiaki market me demand jyada ho.

      Delete
    2. Business ka naam to sahi se likhe.

      Delete
    3. You can do any business to development our skil or if you want to earn more money than you do that you like most

      Delete
  2. sabse shi wark kya h





    ReplyDelete
  3. Kam paiso me kon se business hote hai... Pls bataiye.. I'm confused
    Mai mahnat karne me peche ni hu... Din raat ek kar duga... Mujhe es jindgi me kuch karna h. So pls help me... Aap mujh se contact bi kar sakte h... 7838858054

    ReplyDelete
  4. Aise bahut se business hai jaha kam paiso me aur kam time me tarakki payi ja sakti hai. Aap mere sath aise hi bane rahiye.
    Iske liye main ek post likh raha hoon. Jaldi hi publish karunga aur aap use padh lena.

    ReplyDelete
  5. quality content plz ....no tym pass

    ReplyDelete
  6. Self business krna ka liya kon sa shai business h jis m km investment ho sir help me my contact aur what's aap no 8287623193

    ReplyDelete
    Replies
    1. Business sab sahi hote hai. Aap ye dekhiye ki aapki ruchi kisme hai aur aapko kiski jankari hai. Aisa business kam paiso me shuru karke fayda pa sakte hai.

      Delete
    2. Business karna chahta hu

      Delete
    3. Jis business me aapki ruchi ho aur jankari ho.Us business ko aap kar sakte hai.

      Delete

Name

Apps,18,Business,20,Career,139,College,4,Education,121,Engineering,6,Festival,13,G K,1,Information,59,Insurance,10,Job,27,Loan,11,Make Money,35,Religious,1,Safal Adda,133,Sarkari naukri,13,Scholarship,4,Success,9,University,12,Yojana,10,
ltr
item
SAFAL ADDA: जल्दी करोड़पति कैसे बने
जल्दी करोड़पति कैसे बने
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjUJ6tYh6hSHrpJjFkm2tM64LIBbrtDcyscCnmgnYqnWztvpmDwsbbMoTuYebkvZ5npaJhSgmdD9JCeS2u-GK5vH9iysy7_XIop-ii_Dmr80bfGh9u0-VCU-LNt6H_kHr6XTNx-T9jh2mY/s320/money-1012598__340.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjUJ6tYh6hSHrpJjFkm2tM64LIBbrtDcyscCnmgnYqnWztvpmDwsbbMoTuYebkvZ5npaJhSgmdD9JCeS2u-GK5vH9iysy7_XIop-ii_Dmr80bfGh9u0-VCU-LNt6H_kHr6XTNx-T9jh2mY/s72-c/money-1012598__340.jpg
SAFAL ADDA
https://www.safaladda.com/2017/10/jaldi-crorepati-kaise-bane.html
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/
https://www.safaladda.com/2017/10/jaldi-crorepati-kaise-bane.html
true
6138369293832357377
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content